ETV Bharat / state

रांची में जनजातियों की बात करेंगे भाजपा के दिग्गज, अजजा मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा भी होंगे शामिल

author img

By

Published : Oct 17, 2021, 8:02 PM IST

Updated : Oct 17, 2021, 9:37 PM IST

BJP ST Morcha national executive meeting
रांची में जनजातियों की बात करेंगे भाजपा के दिग्गज

झारखंड की राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (भाजपा अजजा मोर्चा) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. इसमें भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे और रांची के डिबडीह में कार्निवाल समारोह स्थल पर बिरसा मंडप में जनजातीय समुदाय के विकास, अधिकार और पार्टी संगठन पर मंथन करेंगे.

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से भाजपा के दिग्गजों का जमघट लगेगा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा (भाजपा अजजा मोर्चा) की केंद्रीय कार्यकारिणी की 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रांची में होने वाली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. इसके अलावा मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी के 175 से अधिक डेलीगेट्स के इसमें शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में कोणार्क जैसी तकनीक का होगा इस्तेमाल, सूर्य की किरणों से चमकेगा गर्भगृह

ये पहुंचेंगे रांची

तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. रांची के डिबडीह में कार्निवाल समारोह स्थल पर कार्यक्रम होगा, जिसे बिरसा मंडप नाम दिया जाएगा. बीजेपी एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, वी. सतीश, केंद्र सरकार में शामिल सभी 08 जनजातीय मंत्री, पार्टी के सभी 46 जनजातीय सांसद, बीजेपी शासित प्रदेशों के मंत्रिमंडल में शामिल सभी जनजातीय मंत्री के शामिल होने की संभावना है.

देखें पूरी खबर
यह है कार्यक्रमराज्य सभा सांसद और भाजपा ST मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम अधिकारियों के साथ बैठक होगी. वहीं 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से भाजपा एसटी मोर्चा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जो सात सत्र में चलेगी. इस बैठक में जनजातीय समुदाय के विकास, उनके अधिकार, पार्टी संगठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

दूसरे दलों ने जनजातीय समुदाय को ठगाः समीर उरांव

समीर उरांव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार ने जनजातीय समुदाय को अब तक ठगा है जबकि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की सरकार सभी ने जनजातीय समुदाय को अधिकार दिया है और उसके हितों की बात की है. उन्होंने कहा कि आज राज्य की जनता और खास कर जनजातीय समुदाय की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है कि कैसे झूठे सपने दिखाकर उन लोगों का वोट वर्तमान सत्ताधारी गठबंधन ने पा लिया.

धर्मांतरण के खिलाफ आना होगा आगेः समीर उरांव


धर्मांतरण के मुद्दे पर समीर उरांव ने कहा कि इसके लिए सभी को आगे आना होगा. क्योंकि यह धर्मांतरण आगे जाकर राष्ट्रांतरण हो जाएगा. वहीं जनगणना में अलग सरना कोड की मांग पर समीर उरांव ने कहा कि फिर एक बार इसके बहाने आदिवासियों को भावनात्मक रूप से बरगलाया जा रहा है.

केंद्रीय कार्यकारिणी की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर

आज भाजपा ST मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा ST मोर्चा ने प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन किया. इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश भाजपा ST मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव भी शामिल हुए.

Last Updated :Oct 17, 2021, 9:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.