ETV Bharat / bharat

BJP Mission 2024: 13 जून को झारखंड आएंगी वसुंधरा राजे, पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

author img

By

Published : Jun 12, 2023, 2:00 PM IST

Updated : Jun 12, 2023, 6:00 PM IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का झारखंड की धरती पर आगमन हो रहा है. 2024 के आमचुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. एक महीने के इस कार्यक्रम में भाजपा जन जन तक पहुंच पीएम मोदी के कार्यों का बखान कर रही है. इसी कड़ी में वसुंधरा राजे झारखंड आ रही हैं.
Vasundhara Raje Jharkhand visit
Vasundhara Raje Jharkhand visit

महादेव दुबे, जिलाध्यक्ष, भाजपा

गिरिडीह: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का झारखंड आगमन हो रहा है. वह 13 जून को अपने तीन दिवसीय दोरे पर झारखंड पहुंचेंगी. इस दौरान वह देवघर, दुमका और गिरिडीह में कार्यक्रम में शामिल होंगी. देवघर और दुमका में लोगों से संवाद करने के बाद वसुंधरा राजे 14 जून को गिरिडीह पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें: Mission 2024 की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी भाजपा, जनसभाओं के जरिए हर लोकसभा सीट को साधने की होगी कोशिश

दरअसल, पीएम मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं. 9 वर्ष के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सेवा शासन और गरीब कल्याण के लिए जो काम किये हैं, उसे लेकर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. कहा जाए इस महाजनसंपर्क अभियान के बहाने भाजपा ने मिशन 2024 के लिए ताल ठोक दी है.

Vasundhara Raje Jharkhand visit
13 जून को गोड्डा मैदान में जनसभा

इसी मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने प्रत्येक लोकसभा का जिम्मा अलग अलग राष्ट्रीय नेताओं को दिया है. गिरिडीह, कोडरमा, गोड्डा और दुमका में इस मिशन को धार करने का जिम्मा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौलपुर की बमरौलिया परिवार की कुलमाता वसुंधरा राजे सिंधिया को सौंपा है. इसी के तहत वसुंधरा 14 जून को गिरिडीह पहुंच रही हैं.

Vasundhara Raje Jharkhand visit
14 जून को जामा में जनसभा

क्या क्या है कार्यक्रम: भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने बताया कि गिरिडीह से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्यक्रम दुमका और गोड्डा लोकसभा में है. इन दोनों स्थानों पर कार्यक्रम करने के बाद 14 जून को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बारासोली में वह लोगों से संवाद करेंगी. यहां लोगों से संपर्क कर समर्थन हासिल करने की कोशिश की जाएगी.

Vasundhara Raje Jharkhand visit
15 जून को बगोदर में जनसभा

इसी दिन शाम 7 बजे गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झगरी में भी वसुंधरा राजे का लोगों से संवाद कार्यक्रम होगा. इसके बाद 15 जून की सुबह वह प्रेस वार्ता करेंगी. इसके बाद उनका डुमरी गेस्ट हाउस में संवाद कार्यक्रम होगा. 15 जून को ही बगोदर स्टेडियम में वसुंधरा राजे जनसभा को संबोधित करेंगी. जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है.

पहली दफा गिरिडीह पहुंचेंगी वसुंधरा: गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र भाजपा के दिग्गज नेताओं का इलाका है. सूबे के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय इसी क्षेत्र से आते हैं. इन दिग्गज नेताओं के इलाके में पहली दफा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री पहुंच रही है. कहा जा रहा हैं कि वसुंधरा के सहारे भाजपा महिला वोटर और बिजनेस ग्रुप को लुभाने की तैयारी में है.

Last Updated :Jun 12, 2023, 6:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.