ETV Bharat / city

लाहौल स्पीति के सिस्सू में 26 मार्च को आयोजित होगी स्नो मैराथन, बर्फीली वादियों में दौड़ लगाएंगे धावक

जिला लाहौल स्पीति में देश की पहली स्नो मैराथन (Snow Marathon in Lahaul Spiti) होने जा रही है. उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि 26 मार्च को रिच इंडिया संस्था व गोल्ड ड्राप एडवेंचर लाहौल स्पीति प्रशासन के सहयोग से स्नो मैराथन आयोजित कर रही है. उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही इस मैराथन में 100 लोग भाग लेंगे.

Snow Marathon in Lahaul Spiti
लाहौल स्पीति के सिस्सू में 26 मार्च को आयोजित होगी स्नो मैराथन
author img

By

Published : March 19, 2022 at 5:06 PM IST

Choose ETV Bharat

लाहौल स्पीति: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में देश की पहली स्नो मैराथन (Snow Marathon in Lahaul Spiti) होने जा रही है. 26 मार्च को आयोजित होने वाली इस स्नो मैराथन में देश भर से 100 लोग भाग लेंगे. दुनिया में लगभग 10 देशों में आर्कटिक सर्कल, उत्तरी ध्रुव और साइबेरिया जैसे जगह में शीत कालीन स्नो मैराथन आयोजित होते हैं, लेकिन भारत में पहली बार शीत मरुस्थल लाहौल घाटी में इस तरह का मैराथन आयोजित हो रहा है.

उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि 26 मार्च को रिच इंडिया संस्था व गोल्ड ड्राप एडवेंचर लाहौल स्पीति प्रशासन के सहयोग से स्नो मैराथन आयोजित कर रही है. उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही इस मैराथन में 100 लोग भाग लेंगे.

उन्होंने (Snow Marathon in Lahaul Spiti) बताया कि 26 मार्च को प्रशासन सिस्सू में स्नो फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है. उन्होंने कहा कि स्नो फेस्टिवल के साथ-साथ यह आयोजन वास्तव में लाहौल स्पीति को खेल और पर्यटन दोनों रुप में मंत्र मुग्ध करने वाली वैश्विक छवि को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और यह स्नो मैराथन देश के भीतर एक नया खेल को जन्म देने की पहल करेगा.

यह मैराथन लाहौल स्पीति सहित हिमाचल प्रदेश के लिए लाभकारी होगा. अटल टनल (रोहतांग टनल) के नार्थ पोर्टल में कोकसर पंचायत के लोग स्नो फेस्टिवल मनाएंगे. यहां स्नो क्राफ्ट, पुरातन वस्तुएं, प्राचीन तीर अंदाजी, स्थानीय उत्पाद के स्टाल और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि नार्थ पोर्टल से कोकसर पंचायत तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा. उसी दिन गोंदला में फूड फेस्टिवल (Food Festival in Gondla) का आयोजन किया जाएगा.

Snow Marathon in Lahaul Spiti
लाहौल स्पीति के सिस्सू में 26 मार्च को आयोजित होगी स्नो मैराथन

गोल्ड ड्रॉप एडवेंचर के संचालक राजेश चंद ने बताया कि स्नो मैराथन में फूल 42 किमी, हाफ 21 किमी, जबकि दौड़ 10 व 5 किमी के (Snow Marathon in Sissu) अलावा जॉय रेस एक किमी की होगी. उन्होंने बताया कि इंडिया में स्नो से जुड़ी बहुत सी गतिविधियां होती हैं, लेकिन स्नो मैराथन पहली बार आयोजित की जा रही है.

उन्होंने कहा कि हर खेल में खिलाड़ियों की संख्या सीमित होती है, लेकिन मैराथन में हजारों की संख्या में लोग भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि शीत मरुस्थल भूमि लाहौल घाटी में स्नो मैराथन का आयोजन कर देश को एकता का संदेश देना (Snow Marathon in Himachal) है और खेलों का बढ़ावा देना है. स्नो मैराथन के आयोजक गौरव सिमर व मुख्य सलाहकार कर्नल अरुण नटराजन व टीम संचालक कर्नल संतोष बारामूला ने बताया कि स्नो मैराथन को प्रशासन के सहयोग से सफल बनाने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही स्नो मैराथन में सैंकड़ों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. शुरुआत में यह एक प्राथमिकी प्रयास है, लेकिन आने वाले समय में सभी के सहयोग से इसे बहुत बड़े आयोजन के रूप में मनाया जाएगा. आयोजन को देश के कई ब्रांड का समर्थन मिला है.

मेडिकल पार्टनर फोर्टिस मोहाली मेडिकल इमरजेंसी को कवर करेगा. डॉक्टरों व पैरामेडिक्स की टीम के साथ दो उन्नत जीवनरक्षक एंबुलेंस मौजूद रहेंगी. फास्ट एंड अप न्यूट्रिशन, पोलराइड आईवियर और गार्मिन अवार्ड पार्टनर होंगे. गार्मिन विजेताओं को टाप ऑफ द लाइन आउटडोर घड़ियां देंगे.

ये भी पढ़ें- आला कमान के फरमान पर राज्यसभा जा रहे डॉ. सिकंदर, क्या प्रदेश भाजपा को मिलेगा सियासी लाभ?

विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP