ETV Bharat / state

दो दिन की भूख हड़ताल पर फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

author img

By

Published : Oct 11, 2022, 3:14 PM IST

मंगलवार को फरीदाबाद नगर निगम के 61 कर्मचारी निगम मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल (employees on hunger strike in faridabad) पर बैठ गए. कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 19 और 20 तारीख को वो काम बंद करेंगे.

employees on hunger strike in faridabad
employees on hunger strike in faridabad

फरीदाबाद: मंगलवार को फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारियों ने भूख हड़ताल (employees on hunger strike in faridabad) की. कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग को लेकर फरीदाबाद नगर निगम के 61 कर्मचारी निगम मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए. कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 19 और 20 तारीख को वो काम बंद करेंगे.

कर्मचारियों ने कहा कि अगर उसके बाद भी अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. कर्मचारियों ने साफ तौर पर कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है, इसलिए वो हड़ताल पर जाना नहीं चाहते, लेकिन सरकार को उनकी बातें माननी पड़ेगी. अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो अनिश्चितालीन हड़ताल पर जाने के मजबूर हो जाएंगे.

फरीदाबाद नगर निगम (Faridabad Municipal Corporation) कर्मचारी मंगलवार से ही 2 दिन की भूख हड़ताल (employees protest in faridabad) पर बैठे हैं. नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश शास्त्री के मुताबिक इस भूख हड़ताल में प्रदेश की 59 नगर पालिका, 22 नगर परिषद, 11 नगर निगम और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Firefighters Strike in Haryana: नगर परिषद और अग्निशमन के कर्मचारियों ने की एक दिन की भूख हड़ताल, मांगों पर अड़ा संघ

फरीदाबाद नगर निगम कर्मचारियों की मांग है कि सरकार ठेका प्रथा को समाप्त करें, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करें, कर्मचारियों को नियमित किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें. कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं करती तो 19 तारीख से 2 दिन काम बंद हड़ताल करेंगे और अगर सरकार ने फिर भी नहीं सुनी तो 20 तारीख से वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. उनके मुताबिक ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.