ETV Bharat / state

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश से बढ़ी ठंड, अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

author img

By

Published : Dec 29, 2022, 6:35 PM IST

Updated : Dec 29, 2022, 7:55 PM IST

हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ने वाला है. कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है. हरियाणा में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature in Haryana) कई जिलों में 4 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़, पंजाब, और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.

Rain Alert in Haryana
Rain Alert in Haryana

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद जहां कोहरे से राहत मिल सकती है वहीं ठंड बढ़ गई है. कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में बंद हैं. बारिश के साथ पूरे दिन तेज हवाएं चलती रहीं. चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh Meteorological Department) द्वारा हफ्ते की शुरुआत से ही बारिश की संभावना जताई जा रही थी. बुधवार को यहां मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते गुरुवार को घने कोहरे से राहत मिली.

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में शीत लहर (Cold Wave in Haryana) और कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. नए साल तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार तो नहीं हैं लेकिन घने कोहरे से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलेगी. उत्तर और दक्षिण समेत सभी जिलों में शीत लहर जारी रहेगी. उत्तर हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गुरुवार को बारिश होने से ठंड और बढ़ी गई है.

Minimum Temperature in Haryana
हरियाणा में न्यूनतम तापमान

वीरवार को राजधानी चंडीगढ़ में दिनभर हल्की हल्की बारिश होती रही. इसके साथ ही चंडीगढ़ के बॉर्डर एरिया पंचकूला और मोहाली में भी बारिश हुई. बारिश पड़ने से जहां कोहरा कम हुआ है वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड और बढ़ गई है. ऐसे में चंडीगढ़ में दिन भर अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की ओर से वीरवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Cold Wave in Haryana
हरियाणा में जारी रहेगी शीत लहर और ठंड.

गुरुवार को चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हरियाणा के यमुनानगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सभी जिलों में ठंड का कहर जारी है. राज्य के अन्य स्थानों में महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में 6.3, अंबाला में 6.4 और नारनौल में 6.4 का डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के 22 जिलों में से सिर्फ छह जिलों में ही हल्की बुदां बांदी हुई. बाकी इलाकों में घने बादल छाए रहे.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बुधवार को मौसम रहा सुहाना, 31 दिसंबर से बारिश की संभावना

Last Updated : Dec 29, 2022, 7:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.