ETV Bharat / state

हरियाणा में ठंड प्रचंड! शीतलहर और कोहरे का डबल अटैल, कई जिलों में बूंदाबांदी

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 9, 2024, 7:27 AM IST

Updated : Jan 9, 2024, 7:57 AM IST

Haryana Weather Update Cold Wave in Haryana
हरियाणा में ठंड

Haryana Weather Update Cold Wave in Haryana: उत्तर भारत के कई राज्यों के साथ-साथ हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी है. कोहरे और शीतलहर से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है. कोहरे के कारण यातायात पर भी काफी असर पड़ रहा है.

चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव (आग सेंकने) का सहारा ले रहे हैं. सर्दी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा में मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र से समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित होती हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर चल रही है, अब लगभग 63 डिग्री पूर्व के साथ 25 डिग्री उत्तर से उत्तर की ओर चलती हुई दिखाई दे रही है.मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी तक कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है.

हरियाणा में शीतलहर: मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही प्रदेश के करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, जींद और पंचकूला में भी बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

  • तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :08/01/2024 23:30:2) चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में बहुत घना कोहरे की संभावना pic.twitter.com/24whrDOCed

    — IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 8, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :09/01/2024 05:45:2) करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, में बहुत घना कोहरे की संभावना pic.twitter.com/FaBBpYvbYz

    — IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 9, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हरियाणा में येलो अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मंगलवार और बुधवार को घनी धुंध के साथ-साथ शीतलहर चलती हुई देखी जा सकती है. इसके साथ ही कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी बना रहेगा. इसके चलते हरियाणा और उसके आसपास इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस सप्ताह के अंत तक तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 8 जनवरी को हरियाणा में न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबाला में दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा मेवात के मंडकोला में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री, रोहतक में 6.2 डिग्री, हिसार के बालसमंद में 6.3 डिग्री दर्ज किया गया है. सिरसा में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, जींद करनाल के उचानी और करनाल में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके अलावा चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 8.8 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार 8 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई है. इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री, रोहतक में 12.4 डिग्री, मेवात के मंडकोला में 12.1 डिग्री दर्ज किया गया. अंबाला में अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 14.1 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया.

ओस की बूंदें फसलों के लिए संजीवनी: वहीं, हरियाणा में ठंड से एक ओर जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं, दूसरी ओर फुहारों के रूप में गिर रही ओस की बूंदे फसलों के लिए संजीवनी साबित हो रही हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए काफी फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें: हिसार एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए अप्रैल से शुरू होंगी हवाई सेवाएं- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

ये भी पढ़ें: सर्दी का अटैक! लोग ही नहीं बेजुबान भी अलाव सेंकते आए नजर

Last Updated :Jan 9, 2024, 7:57 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.