ETV Bharat / state

Chandrayaan- 3 : ...जब अंबाला की बहू आरुषि ने दुनिया को बताया- चांद पर उतरा भारत का चंद्रयान- 3, खुशी से झूम उठे लोग

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Aug 24, 2023, 9:25 AM IST

बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर इतिहास रच दिया. चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसे अब तक कोई देश नहीं कर पाया है. वहीं, इस ऐतिहासिक पल को बताने के लिए हरियाणा के अंबाला की बहू आरुषि इसरो स्थित मुख्यालय से कमेंट्री कर रहे थीं. इसरो में वैज्ञिनक आरुषि ने ही बताया कि भारत का चंद्रयान-3 चांद पर उतर गया है.

Aarushi Seth scientist in ISRO
इसरो में वैज्ञानिक अंबाला की बहू आरुषि सेठ

अंबाला: चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. इस उपलब्धि को पुरी दुनिया को हरियाणा के अंबाला की बहू ने आरुषि ने बताया.

ये भी पढ़ें: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग: हरियाणा के राजनेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

चंद्रयान-3 भारतीय समय अनुसार बुधवार, 23 अगस्त को शाम करीब 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. इसके साथ ही भारत के वैज्ञानिकों ने उस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर लिया, जिसे अब तक कोई देश नहीं कर पाया था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद देश और दुनिया में लोग जश्न में डूब गए. लेकिन, इस ऐतिहासिक पल से हर सेकेंड हमें इसरो में तैनात वैज्ञानिक आरुषि रूबरू करा रही थीं. अंबाला की बहू आरुषि सेठ ही उस ऐतिहासिक पल में कमेंट्री कर रहीं थीं. आरुषि ने दुनिया को बताया कि, 'भारत का चंद्रयान- 3 सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है. यह देशवासियों और इसरो की पूरी टीम की सफलता है.'

  • Chandrayaan-3 Mission:
    'India🇮🇳,
    I reached my destination
    and you too!'
    : Chandrayaan-3

    Chandrayaan-3 has successfully
    soft-landed on the moon 🌖!.

    Congratulations, India🇮🇳!#Chandrayaan_3#Ch3

    — ISRO (@isro) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बता दें कि, इसरो में अंतरिक्ष वैज्ञानिक आरुषि सेठ चंद्रयान-3 में विक्रम लैंडर कंट्रोल यूनिट में कार्यरत हैं. वैसे, आरुषि सेठ मूलरूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं. आरुषि की शादी अंबाला के सेक्टर-9 निवासी सिद्धार्थ शर्मा से हुई है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सिद्धार्थ के पैतृक गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3, देश में जश्न

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.