ETV Bharat / state

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग: हरियाणा के राजनेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Aug 23, 2023, 7:34 PM IST

chandrayaan 3 landing
chandrayaan 3 landing

चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद हरियाणा के राजनेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी.

चंडीगढ़: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) ने इतिहास रच दिया है. 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहले देश बन गया है. चांद पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. इस उपलब्धि पर हर कोई इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है. हरियाणा के राजनेताओं ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3 : भारत ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-3

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्। आज चंद्रयान की सफलता के साथ हर भारतवासी तथा चंडीगढ़ से मैं भी इतिहास के उस पल का साक्षी बना जिसने हम सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। चन्द्रमा के अभेद्य दक्षिणी ध्रुव को भेदकर भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि वे तकनीक के मामले में पूरे विश्व से आगे निकल चुके हैं। इस पूरे मिशन को अपने अथक परिश्रम के बल पर सफल बनाने तथा भारत माता का मस्तक ऊंचा करने वाली टीम के हर सदस्य को मैं नमन करता हूँ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से चलते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वंदे मातरम् !'

  • नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्।

    आज चंद्रयान की सफलता के साथ हर भारतवासी तथा चंडीगढ़ से मैं भी इतिहास के उस पल का साक्षी बना जिसने हम सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

    चन्द्रमा के अभेद्य दक्षिणी ध्रुव को भेदकर भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि वे तकनीक के मामले… pic.twitter.com/SOq7Z0CBnN

    — Manohar Lal (@mlkhattar) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसके बाद एक और ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 'वाह! मजा आ गया...बहुत ख़ुशी हो रही है, आज चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरा रहा है.'

  • वाह! मजा आ गया...

    बहुत ख़ुशी हो रही है, आज चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरा रहा है@isro#Chandrayaan_3 pic.twitter.com/9DKYOILVsC

    — Manohar Lal (@mlkhattar) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी ट्वीट कर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. दुष्यंत चौटाला ने लिखा 'विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा. चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया,आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प,परिश्रम और त्याग का प्रतीक है। देशवासियों एवं #Chandrayaan3 से जुडी इसरो की पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

  • विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा🚀🇮🇳
    चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया,आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़… pic.twitter.com/BdCVr3VaIs

    — Dushyant Chautala (@Dchautala) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के बधाई दी. नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने लिखा कि 'पृथ्वी से चंद्रमा तक जय विज्ञान! जय हिंदुस्तान...आज मिशन #Chandrayaan3 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैन्डिंग के साथ गौरवपूर्ण इतिहास रचने पर इसरो के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों की पूरी टीम की वर्षों की कड़ी मेहनत को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस महान् उपलब्धि पर टीम इसरो को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं। भारत यह शानदार सफलता हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसरो के वैज्ञानिकों, पूरी टीम ने पृथ्वी से अंतरिक्ष तक तिरंगे का परचम लहरा दिया है। जय हिन्द'

  • पृथ्वी 🌎 से चंद्रमा 🌑 तक जय विज्ञान! जय हिंदुस्तान...

    आज मिशन #Chandrayaan3 🚀 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैन्डिंग के साथ गौरवपूर्ण इतिहास रचने पर @isro के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों की पूरी टीम की वर्षों की कड़ी मेहनत को पूरा देश सलाम कर रहा है। इस महान्… pic.twitter.com/47165zTEHi

    — Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी ट्वीट कर लिखा 'चांद पर भारत ने लहराया तिरंगा. हमारी टीम ने एक साथ बैठ कर इस इतिहास को बनते देखा और करोड़ों भारतीयों के साथ गौरवान्वित महसूस किया। भारत माता की जय'

  • चांद पर भारत ने लहराया तिरंगा 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

    हमारी टीम ने एक साथ बैठ कर इस इतिहास को बनते देखा और करोड़ों भारतीयों के साथ गौरवान्वित महसूस किया।

    भारत माता की जय 🇮🇳#Chandrayaan3 pic.twitter.com/Mv66uog4fl

    — Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) August 23, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.