ETV Bharat / bharat

NCRB Report: उत्तर भारत में 2 साल में सबसे ज्यादा हरियाणा से गायब हुईं महिलाएं, NCRB के चौंकाने वाले आंकड़े

author img

By

Published : Jul 27, 2023, 10:43 PM IST

NCRB Women Missing Report: महिला अपराध को लेकर NCRB के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं. सरकार ने जो आंकड़े पेश किये हैं उसके मुताबिक उत्तर भारत के सभी राज्यों में हरियाणा पहले नंबर पर है जबकि राजधानी चंडीगढ़ चौथे नबर पर.

Haryana NCRB Women Missing Report
Haryana NCRB Women Missing Report

चंडीगढ़: देश में महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आये हैं. दरअसल उत्तर भारत के राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के गायब होने के मामले में हरियाणा नंबर वन पर है. इस मामले में पंजाब दूसरे, जम्मू-कश्मीर तीसरे और राजधानी चंडीगढ़ चौथे नंबर पर आती है. ये जानकारी केंद्र सरकार ने एनसीआरबी रिपोर्ट के हवाले से दी है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में डेढ़ साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में लड़कियों और महिलाओं के लापता होने से जुड़ी NCRB की रिपोर्ट पेश की है. ये रिपोर्ट काफी हैरान कर देने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत के चार राज्यों में सबसे ज्यादा लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं. महिलाओं के लापता होने के आंकड़ों में हरियाणा पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब, तीसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर और चौथे नंबर पर हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं. ये आंकड़े 2019 से 2021 यानि दो साल के हैं.

Haryana NCRB Women Missing Report
उत्तर भारत में हरियाणा में सबसे ज्यादा महिलाएं लापता

रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा का आंकड़ा हैरान कर देने वाला है. केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 से लेकर 2021 तक उत्तर भारत के 4 राज्यों में हरियाणा में 2019 में 2260 लड़कियां लापता हुई थी, तो 8 हजार 43 महिलाएं लापता हुईं. वहीं चंडीगढ़ की बात करें तो साल 2019 में चंडीगढ़ में 302 लड़कियां लापता हुईं, जबकि साल 2020 में यह आंकड़ा थोड़ा कम हुआ और 298 लड़कियां लापता पाई गईं. इसके बाद साल 2021 में फिर आंकड़ा बढ़ा और 321 तक पहुंच गया. शहर में साल 2019 और 2018 में 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लापता होने के 3669 मामले दर्ज हैं.

Haryana NCRB Women Missing Report
चंडीगढ़ में भी लापता हुई महिलाओं और लड़कियों का आंकड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में चंडीगढ़ में 1071 महिलाएं लापता पाई गई हैं. जबकि साल 2020 में यह आंकड़ा और बढ़ गया और 1234 महिलाएं लापता पाई गईं. इसके बाद साल 2021 में फिर इजाफा हुआ और महिलाओं के लापता होने के 1364 मामले दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में रेप के दोषी जलेबी बाबा की सजा टली, कोर्ट 9 जनवरी को सुनाएगी फैसला, 120 महिलाओं से किया दुष्कर्म

Haryana NCRB Women Missing Report
महिलाओं के लापता होने का आंकड़ा

भारत की बात की जाए तो देश के अलग-अलग राज्यों में 2019 और 2021 के दौरान लापता हुई महिलाओं और लड़कियों की सूची में सबसे ज्यादा महिलाएं महाराष्ट्र से गायब हुई हैं. जिसमें साल 2019 में लड़कियों का आंकड़ा 4 हजार 579 है, तो वहीं महिलाओं का आंकड़ा कई गुना बढ़कर 63 हजार 167 है. साल 2021 की बात करें तो उस साल भी लड़कियों की संख्या 3 हजार 937 थी और महिलाओं की संख्या 56 हजार 498. रिपोर्ट के मुताबिक लापता हुई महिलाओं में कुछ महिलाएं मिल भी गई हैं. लेकिन ज्यादातर की संख्या लापता सूची में आज भी दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में बढ़ते क्राइम पर लगेगी लगाम, DGP ने राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.