ETV Bharat / state

चंद्रयान 3 को लेकर उत्साहित दिल्ली के स्कूली बच्चे, शाम में लैंडिंग का देखेंगे लाइव नजारा

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 23, 2023, 4:38 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

पूरे देश में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर उत्सुकता है. इसरो के मुताबिक चंद्रयान तय समय पर ही लैंड करेगा. लैंडिंग का लाइव नजारा देखने के लिए स्कूली बच्चे बेहद उत्साहित हैं. बच्चों के अभिभावकों के नंबर पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक शेयर किया गया है.

बच्चों में लैडिंग को लेकर उत्सुकता, कर रहे हैं चंद्रयान की सफल लैंडिंग का इंतजार

नई दिल्ली : बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान चांद पर लैंड करेगा. इस ऐतिहासिक पल का इंतजार सबको है. इसरो के मुताबिक, तय समय पर ही यह मिशन पूरा करेगा. चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर दुनिया भर की निगाहें भारत पर टिकी है. इसरो ने लाइव लिंक भी जारी किया है. इसे लेकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित हैं और चांद पर चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कामना कर रहे हैं.

लैंडिंग का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक शेयर: द्वारका सेक्टर 16 में स्थित प्रुडेंस स्कूल की अध्यापिका संगीता चटवाल ने बताया कि आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है. सुबह से क्लास में बच्चे लैंडिंग के संबंध में सवाल कर रहे हैं. उन्होंने बच्चों को चंद्रयान-3 से जुड़ी काफी जानकारियां दी. संगीता ने बताया कि आज स्कूल की ओर से सभी बच्चों के अभिभावकों के नंबर पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव स्ट्रीमिंग लिंक शेयर किया गया है जिसकी मदद से बच्चे चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देख पाएंगें.

ये भी पढ़ें: Moon Mission Chandrayaan-3 : तय समय पर ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जानें अब तक के अपडेट्स

बच्चों को पास पूरी जानकारी: 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली सान्वी कंवर ने बताया कि इसरो ने इससे पहले दो बार चांद पर पहुंचने की कोशिश की है. एक बार भारत को सफलता भी मिली है, चंद्रयान -3 भारत का तीसरा प्रोजेक्ट है. अगर चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कर लेता है तो चांद पर पहुंचे वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा. वहीं चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला सबसे पहला देश भारत होगा.

सोहम गुप्ता ने बताया कि आज भारत इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। भारत के साथ साथ अन्य तीन देश पहले भी चांद पर पहुंच चुके हैं, लेकिन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत के लिए बेहद खास हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्रयान 3 चांद के दो पोल्स के बीच में लैंड करने वाला है, जिससे साउथ पोल की सतह कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: आज दुनिया की नजरें चंद्रयान पर, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल होगा भारत!

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.