ETV Bharat / city

MCD के सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, शुक्रवार से थे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

author img

By

Published : Oct 15, 2022, 8:02 PM IST

Updated : Oct 15, 2022, 8:58 PM IST

दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है. सभी कर्मचारी शुक्रवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए थे.

16656790
16656790

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) के सफाई कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद हड़ताल वापस (Strike back after meeting with corporation officer) लेने का ऐलान किया है. हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि हड़ताल के वापसी में सभी संगठन शामिल है अथवा नहीं.

बता दें, अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था. इसका असर दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर पड़ने लगा था. शुक्रवार सुबह सिविल लाइंस जोन पर सैकड़ों कर्मचारी इकठा हुए और शक्ति प्रदर्शन भी किया. शनिवार को इंजीनियर के साथ हुई मीटिंग के बाद सफाई यूनियन के नेताओं ने कहा कि निगम अधिकारियों ने सही मांगों पर अपनी सहमति जता दी है और उसे जल्दी पूरा करने का वादा किया है, जिसको देखते हुए हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया गया है.

निगम अधिकारियों से मीटिंग के बाद हड़ताल वापस

बता दें, एकीकृत निगम में 50 हजार के करीब सफाई कर्मचारी हैं. इन कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर दिल्ली की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी. दिवाली के पहले सफाई कर्मचारियों के हड़ताल को देखते हुए निगम अधिकारी यूनियन नेताओं को मनाने में जुटे थे.

ये भी पढ़ेंः नॉर्थ MCD सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मेयर ने बढ़ाया हौसला

क्या थी प्रमुख मांगेंः

1. 25 साल से अधिक समय से कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया जाए.

2. 2004 से पक्के हुए कर्मचारियों का बकाया एरियर दिया जाए.

3. करुणामूलक आधार पर लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द ही उन्हें पक्की नौकरी दी जाए.

4. सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कैशलेस इलाज स्कीम जारी की जाए और सभी कर्मचारियों को कैसलेश कार्ड दिया जाए.

5. केंद्र सरकार द्वारा घोषित मंहगाई भत्ते की बढोत्तरी को निगम में भी लागू किया जाए.

6. दीपावली का बोनस दिया जाए, साथ ही जिन सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति स्कूलों में की गई उसे वापस लिया जाए.

7. कर्मचारियों को पक्का किए जाने पर एफआर -17 नियम को खत्म किया जाए.

Last Updated :Oct 15, 2022, 8:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.