नई दिल्ली: लॉकडाउन 4 के पहले दिन से ही प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 180 दर्ज किया गया है.
अभी और बढ़ेगा प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लॉकडाउन के पिछले चरणों में सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम थी. जिस कारण दिल्ली का प्रदूषण स्तर काफी हद तक नियंत्रण में था. यहां तक कि कुछ इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स तो 50 से भी कम दर्ज किया गया था.
वहीं लॉकडाउन 4 में मिली छूट के बाद दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिससे निकलने वाले धुएं के कारण दिल्ली के प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में चलने वाले कल कारखाने भी अब चालू हो गए हैं, जिस कारण दिल्ली में प्रदूषण का आंकड़ा अब 200 के करीब पहुंच गया है.
क्षेत्रवार प्रदूषण की स्थिति (PM 2.5)
अशोक विहार | 163 |
---|---|
बवाना | 253 |
मथुरा रोड | 245 |
डीटीयू | 229 |
द्वारका | 180 |
दिलशाद गार्डन | 182 |
आईटीओ | 210 |
मंदिर मार्ग | 127 |
मुंडका | 233 |
नरेला | 263 |
नॉर्थ केंपस | 180 |
पटपड़गंज | 170 |
पंजाबी बाग | 217 |