ETV Bharat / city

22 मार्च तक आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा : मनीष सिसोदिया

author img

By

Published : Mar 7, 2022, 3:22 PM IST

Updated : Mar 7, 2022, 4:02 PM IST

ashram-underpass-will-be-opened-for-public
ashram-underpass-will-be-opened-for-public

दक्षिणी दिल्ली के व्यस्ततम चौराहों में से एक आश्रम में बन रहे अंडरपास का दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के व्यस्ततम चौराहों में से एक आश्रम में बन रहे अंडरपास का दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही यहां पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से भी लोगों को निजात मिल जाएगी.



लोक निर्माण विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आश्रम में बन रहे अंडरपास के काम में बार-बार देरी कोविड-19 की वजह से हो रही थी. अब आश्रम अंडरपास का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. इसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा : मनीष सिसोदिया

22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. जिसके बाद आश्रम में होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आश्रम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी तेज रफ्तार से चल रहा है.

ashram-underpass-will-be-opened-for-public
22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा : मनीष सिसोदिया

अगस्त माह में आश्रम फ्लाईओवर मुसाफिरों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है. इसके साथ ही प्रगति मैदान में बन रहे अंडरपास को भी जल्द ही मुसाफिरों के लिए खोल दिया जाएगा.

ashram-underpass-will-be-opened-for-public
22 मार्च से आश्रम अंडरपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा : मनीष सिसोदिया

इसे भी पढ़ें : Stock Market: बड़ी गिरावट संग खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 1450 निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट
आश्रम अंडरपास खोलने की तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन इस बार पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 22 मार्च अंडरपास लोगों के लिए खोलने की तारीख तय कर दी है. इस अंडरपास से बदरपुर और हज़रत निज़ामुद्दीन की ओर आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत होगी.

Last Updated :Mar 7, 2022, 4:02 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.