ETV Bharat / bharat

बुर्ज खलीफा पर तमिल अक्षरों और पुरातात्विक विवरण का प्रदर्शन

author img

By

Published : Mar 26, 2022, 2:28 PM IST

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा

दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर शुक्रवार को वैश्विक क्षेत्र में सदियों पुराने इतिहास पर प्रकाश डालने के लिए तमिल अक्षरों और राज्य में किए गए पुरातात्विक उत्खनन के विवरण से सजाया गया था. इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमत्री भी मौजूद थे

दुबई : दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को शुक्रवार को वैश्विक क्षेत्र में सदियों पुराने इतिहास पर प्रकाश डालने के लिए तमिल अक्षरों और राज्य में किए गए पुरातात्विक उत्खनन के विवरण से सजाया गया था. स्क्रीनिंग के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी वहां मौजूद थे. इन दिनों मुख्यमंत्री स्टालिन चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर दुबई में हैं.

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तमिल के इतिहास का प्रदर्शन

दुबई एक्सपो 2022 में तमिलनाडु के मंडप का उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने बुर्ज खलीफा में तमिलनाडु की पुरातत्व खुदाई के बारे में 3 मिनट के प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया. वीडियो को साझा करते हुए स्टालिन ने कहा कि कीलाडी और पोरुनई खुदाई के माध्यम से प्रकट 3,200 साल पहले का हमारा गौरवशाली इतिहास दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में प्रदर्शित किया गया. दुनिया भर के लोग जो बुर्ज खलीफा में मौजूद थे उनसे कहा दक्षिण से भारत का इतिहास लिखें.

मुख्यमंत्री ने दुबई में अपने स्टूडियो में ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान से भी मुलाकात की. यात्रा के दौरान, एआर रहमान ने उनके द्वारा रचित एल्बम 'मूपिला थमिज़े थाये' (तमिल गान) की एक झलक दिखाई. यात्रा के दौरान स्टालिन के साथ उनकी पत्नी दुर्गा स्टालिन, विधायक उदयनिधि स्टालिन और उनकी पत्नी किरुथिगा उदयनिधि भी थे. बैठक के दौरान एआर रहमान की बेटी खतीजा और बेटा अमीन साथ में थे.

यह भी पढ़ें-श्रीलंकाई तमिलों को नई सुबह मुहैया कराएगी सरकार : सीएम स्टालिन

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.