Vat Savitri Vrat 2023: राजनांदगांव में महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा

By

Published : May 19, 2023, 8:17 PM IST

thumbnail

राजनांदगांव: शहर की महिलाओं ने अपने पति की दीर्धायु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा. वट सावित्री के दिन महिलाएं बरगद के वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं. पौरणिक मान्यताओं के हिसाब से माता सावित्री ने तपस्या और व्रत उपवास कर,यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस मांगे थे. शाहर की महिलाएं पूजा की थाल सजा कर आज सुबह से ही मां शीतला मंदिर पहुंची थी. इस मौके पर महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा अर्चना कर पेड़ में रक्षा सूत्र बांधा और परिक्रमा की. शहर के कई मंदिरों में वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही. 

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.