ETV Bharat / state

Mission Chandrayaan 3: मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर झूम उठे रायपुरवासी, सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर कही ये बात

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Aug 23, 2023, 10:40 PM IST

Mission Chandrayaan 3 चांद की दहलीज पर पहुंचने और चंद्रयान 3 के उसकी धरती को चूमते ही देश खुशी से झूम उठा. 140 करोड़ देशवासी धड़कनें थामकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने. रायपुर का हाल भी देशवासियों जैसा रहा. खुशी में झूमता हर किसी ने इसे देश की बड़ी उपलब्धि बताया. Raipur rejoice on success of Mission Chandrayaan

Raipur rejoice on success of Mission Chandrayaan
चंद्रयान 3 की सफलता पर झूम उठे रायपुरवासी

चंद्रयान 3 की सफलता पर झूम उठे रायपुरवासी

रायपुर: भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के इतिहास में 23 अगस्त 2023 का दिन हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराते हुए इसरो (इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गनाइजेशन) ने नया इतिहास रचा है. देश चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर गर्व महसूस कर रहा है. राजधानी रायपुर में भी जश्न का महौल है. कोई इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बता रहा है तो कोई विश्न गुरु बनने की एक और कदम. आईये जानते हैं रायपुरवासियों ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर क्या कहा.

रायपुरवासियों ने साझा किया प्राउड मोमेंट: चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग बुधवार को देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चा का विषय है. हर ओर इसी पर बात हो रही है. रूस का मिशन फेल होने के बाद दुनियाभर की निगाह भारत पर टिकी थी. अभियान की सफलता से भारत ने एक बार फिर स्पेश रिसर्च के क्षेत्र में अपनी दमदार मौजूदगी से दुनियाभर का ध्यान खींचा है. इस कामयाबी ने रायपुर को लोगों को भी रोमांचित कर दिया है. प्रज्ञा कदम ने इसे प्राउड मोमेंट बताया तो वहीं एसएस बजाज इसे भारतीयों के लिए गौरव का क्षण कहा. शिरीष कुमार सिंह को अपने जज्बात साझा करने के लिए शब्द ही नहीं मिल रहे थे. अंजू, जया स्वामीनाथ, सुरेश कुमार गुप्ता और श्रेया मिश्रा ने कहा कि "हम बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे. आज का दिन एक हिस्ट्री बनी है, जो हमेशा याद किया जाएगा." चंद्र शोभा बंजारे ने इसे साइंटिस्टों के मेहनत की कामयाबी और इंडिया के लिए बहुत बड़ा दिन बताया.

Soft Landing Of Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर में पूजा अर्चना, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने की प्रार्थना, सीएम बघेल ने कही ये बात
Chandrayaan 3 Moon Landing: आज चांद पर लैंड करेगा चंद्रयान 3, स्कूलों में भी लाइव दिखाया जाएगा मून लैंडिंग
Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 मिशन की सबसे बड़ी चुनौती अंतिम के 15 मिनट

राजधानी की आम जनता से बात करके यह तो समझ आ गया कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंड की सफलता इसरो के साथ-साथ देश के हर व्यक्ति के लिए खास है. सभी चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर दिल थामे बैठे थे. जैसे ही लैंडिंग हुई, लोगों के जज्बात उमड़ पड़े.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.