ETV Bharat / state

Soft Landing Of Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर में पूजा अर्चना, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने की प्रार्थना, सीएम बघेल ने कही ये बात

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Aug 23, 2023, 12:33 AM IST

Soft Landing Of Chandrayaan 3 चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों के नेता चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. रायपुर के बीटीआई मैदान स्थित हनुमान मंदिर में बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने हवन किया. दूसरी तरफ रायपुर के हनुमान मंदिर में संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने भी पूजा अर्चना की. उन्होंने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया. सीएम भूपेश बघेल ने देश के सभी वैज्ञानिकों को इस कार्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं.

Soft Landing Of Chandrayaan 3
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर में पूजा

चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए रायपुर में पूजा

रायपुर: चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर पूरी दुनिया की निगाह भारत पर टिकी हुई है. बुधवार शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान तीन की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी है. भारत के चंद्रयान मिशन पर दुनिया के अंतरिक्ष विज्ञानी के साथ साथ अन्य लोगों की भी नजरें हैं. छत्तीसगढ़ में भी इस मिशन की सफलता को लेकर प्रार्थना और पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है. सीएम भूपेश बघेल ने भी सभी वैज्ञानिकों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने वैज्ञानिकों की मेहनत और देश के लिए इसे बड़ी उलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने जो आधारशिला रखी है. उसका विश्व में डंका बज रहा है.

बीजेपी और कांग्रेस नेताओं ने की पूजा अर्चना: चंद्रयान तीन की सफलता के लिए भाजपा के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने बीटीआई मैदान स्थित हनुमान मंदिर में हवन किया. रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और बजरंग पाठ कर पूजा अर्चना की. इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों जगहों पर स्थानीय लोग और छात्र मौजूद रहे.

बीजेपी नेताओं ने चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की

"चंद्रयान 3 अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शक्ति सामर्थ्य का जयघोष कर रही है. चंद्रयान तीन 140 करोड़ भारत वासियों और दुनिया भर में फैले भारत वंशियों के स्वाभिमान का प्रतीक है. इसकी सफलता की कामना के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत एक ऐसा इतिहास लिखे जो विकसित देशों की केवल कल्पना में ही है.हमारे देश के मेहनती वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो यही प्रार्थना हम सबने की है. यह प्रार्थना हनुमान जी जरूर स्वीकार करेंगे"- अमित चिमनानी, बीजेपी नेता

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने पढ़ी हनुमान चालीसा: कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ चंद्रयान के लिए किया. विकास उपाध्याय ने कहा कि" हम सब लोग चंद्रयान की सफलता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं. हम वैज्ञानिकों को बल देने के लिए हमने बल के देवता बजरंगबली की पूजा अर्चना की है. चंद्रयान की सफल लैंडिंग होने पर हम जश्न मनाएंगे. बीजेपी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि ये देश के सम्मान की बात है. हम राजनीतिक चश्मे से इसे नहीं देखते हैं"

कांग्रेस नेताओं ने चंद्रयान की सफलता की कामना की

लोगों ने की सफलता की कामना: डॉ सुरेश सिंह परिहार ने कहा कि" हमारे देश के वैज्ञानिकों की मेहनत का फल आने वाला है. यह कार्यक्रम सफल हो इसके लिए हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए पूजा पाठ और हवन किया गया है. हम सभी की मंगल कामना है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो और हमारा देश लगातार उन्नति करता रहे. हवन में शामिल हुए मुरली शादीजा ने कहा कि" चंद्रयान-3 की सफलता पूरा जनमानस चाहता है. हमारे देश के वैज्ञानिकों ने मेहनत की है. हर भारतीय गौरव का अनुभव चाहता है हम सभी हनुमान जी मंदिर में पधार कर हवन पूजन कर रहे हैं. हमारी प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो"

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 मिशन की सबसे बड़ी चुनौती अंतिम के 15 मिनट
Chandrayaan 3 : 'चांद के दुर्गम इलाके में विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के सामने हैं कई चुनौतियां'

"बीटीआई मैदान में मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर स्थित है. हनुमान जी सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं. आज पूरी भावना के साथ देवीमाता और हनुमान जी का हवन हुआ. हनुमान जी से हमारी प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में अपना आशीर्वाद बनाए रखें"- राजेश कुमार तिवारी, हनुमान मंदिर के पुजारी

अब बुधवार शाम 6 बजे का इंतजार है. जब भारतवासियों को अंतरिक्ष से खुशखबरी मिलेगी. सारी दुनिया के साथ सभी भारतवासी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.