ETV Bharat / state

Diwali 2023 Date दिवाली का शुभ मुहूर्त और पूजा का समय, इस साल 5 नहीं 6 दिनों की होगी दीपावली

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Nov 8, 2023, 7:39 AM IST

Updated : Nov 11, 2023, 5:35 PM IST

Diwali 2023 Date 12 नवंबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त दीपावली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. यह दीयों या रोशनी का पर्व है. ऐसी मान्यता है कि 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम अपने राज्य अयोध्या में वापस हुए थे और उस अयोध्या को दीयों से रोशन किया गया था. इसलिए दीपावली का पर्व मनाया जाता है. happy diwali

diwali 2023
दिवाली 2023

दिवाली 2023 का शुभ समय

रायपुर: साल 2023 में दिवाली त्योहार को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है, कि इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी या फिर 13 नवंबर को. तो आप परेशान ना हो. ETV भारत आपको दिवाली की सही तिथि के साथ ही पूजा का शुभ मुहूर्त भी बता रहा हैं. दिवाली की तिथि को लेकर बन रहे संशय को दूर करने ETV भारत ने महामाया मंदिर रायपुर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला से बात की.

12 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली: पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि दिवाली का पर्व 5 दिनों का महापर्व कहलाता है, लेकिन साल 2023 में यह 6 दिनों का पड़ रहा है. इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी. इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2:44 पर शुरू होगी और कार्तिक अमावस्या की तिथि 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2:56 पर खत्म होगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए कोई भी त्योहार मनाया जाता है. लेकिन दिवाली में लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए इस बार की दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी.

साल 2023 में 6 दिनों का होगा दीपावली का त्योहार: पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि साल 2023 में दीपावली का त्योहार 5 दोनों का न होकर 6 दोनों का होगा. इसकी शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस के दिन से होगी. उसके बाद 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजन यानी दीपावली, 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और आखिरी में 15 नवंबर को भाईदूज मनाया जाएगा. इस दिवाली में आयुष्मान और सौभाग्य नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं.

Dhanteras 2023 जानिए क्या है धनतेरस की मान्यता और पूजन का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर ही क्यों खरीदा जाता है सोना, जानिए क्या वजह है
धनतेरस पर चमकेगा सोने का भाव, जानें किन कारणों से हो सकता उछाल

लक्ष्मी पूजा का समय: लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल के समय शाम को 5:39 से रात 7:35 तक वृषभ काल में शाम 5:39 से रात 7:35 तक निशीथ काल का समय रात्रि 11:39 से मध्य रात्रि 12:32 तक सिंह लग्न में मध्य रात्रि 12:10 से 13 नवंबर की सुबह 2:27 तक किया जा सकता है.

शास्त्रों में कार्तिक मास को बहुत ही शुभ और पवित्र बताया गया है. दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना का समय अलग-अलग मुहूर्त में किया जा सकता है. दीप जलाकर इस पर्व को मनाया जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी के साथ ही सरस्वती और गणेश जी की भी पूजा होती है. दीपावली के दिन कुछ लोग दिन में शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करते हैं. कुछ लोग शाम के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं. कुछ लोग मध्य रात्रि में सिंह लग्न में भी दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं.

Last Updated :Nov 11, 2023, 5:35 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.