ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी, नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री किया गया दर्ज

Cold Increase In Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में हर दिन ठंड बढ़ती ही जा रही है. मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है कि ठंड में आने वाले समय में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. Chhattisgarh Weather Update

Cold Increase In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी

Published : December 22, 2023 at 6:14 AM IST

Choose ETV Bharat

रायपुर: रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. बावजूद इसके ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. नारायणपुर में गुरुवार को पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, दूसरे नंबर पर अंबिकापुर में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में उत्तर पश्चिम से ठंडी और सर्द हवाएं चल रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

छत्तीसगढ़ का मौसम पूर्वानुमान: इस बारे में मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया कि ,"अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है. प्रदेश के बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में शीत लहर जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई है. शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है."

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: गुरुवार को कई जगहों पर ठंड का कहर देखने को मिला. बात अगर तापमान की करें तो, रायपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज की गई. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज की गई. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज की गई. पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज की गई. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज की गई. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज की गई. दुर्ग का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज की गई. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.

राजनांदगांव में अब तक 27 लाख क्विंटल धान की खरीदी पूरी, जानिए क्या है धान खरीदी केन्द्रों के हालात
विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का शुक्रवार को होगा विस्तार, 9 मंत्री लेंगे शपथ
छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.01 डिग्री पर