राजनांदगांव में अब तक 27 लाख क्विंटल धान की खरीदी पूरी, जानिए क्या है धान खरीदी केन्द्रों के हालात

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Dec 21, 2023, 6:20 PM IST

thumbnail

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में धान तिहार के साथ ही धान खरीदी शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ के सभी धान खरीदी केन्द्रों में हर दिन किसान पहुंच रहे हैं और धान बेच रहे हैं. बात अगर राजनांदगांव जिले की करें तो जिले में 96 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. इन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर अब तक 27 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. वहीं, 15 लाख क्विंटल धान का उठाव हो चुका है. हालांकि इन धान खरीदी केन्द्रों में कछुआ गति से धान का उठाव होने से धान खरीदी केन्द्रों में धान जाम की स्थिति में है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो धान खरीदी केन्द्रो में धान खरीदी प्रभावित हो सकती है.

धान खरीदी केन्द्रों के हालात: दरअसल, राजनांदगांव में भी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है. यहां बायोमेट्रिक सिस्टम से धान खरीदी की जा रही है. लेकिन धान का जो उठाव है. वह धीमी गति से चलने के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान का जमा हो गया है. 19 लाख क्विंटल धान का डीओ जारी कर दिया गया है, जिसमें 15 लाख क्विंटल धान उठा लिया गया है. मिलर्स की ओर से जिला मिलर्स भी धान का उठाव कर रहे हैं. हालांकि स्थिति यही रही तो धान खरीदी प्रभावित हो सकती है. 27 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. लगातार जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जा रही है.

धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसान: बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से ही धान तिहार की शुरुआत हो चुकी है. चुनाव के कारण इस साल कई किसान पहले धान बेचने खरीदी केन्द्र नहीं पहुंचे. वहीं, नई सरकार बनने के धान खरीदी केन्द्रों में किसान लगातार धान बेचने पहुंच रहे हैं. 31 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में धान खरीदी होनी है. इस बार छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बायोमेट्रिक सिस्टम से धान खरीदी की जा रही है. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.