Chhattisgarh Police Medals छत्तीसगढ़ के 18 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक

Chhattisgarh Police Medals छत्तीसगढ़ के 18 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा सहित 18 कर्मियों और अधिकारियों का चयन प्रतिष्ठित पुलिस पदक के लिए किया गया है. इन 18 कर्मियों में से 10 को 'मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक', सात को 'शौर्य के लिए पुलिस पदक' और एक को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया.
रायपुर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन, एसआईबी, सीएएफ, एसटीएफ) सिन्हा को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. वीरता के लिए पुलिस पदक दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव को दिया गया. नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लंबे समय तक रहने वाले आईपीएस अधिकारी पल्लव ने नक्सलियों को मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए जून 2020 में 'लोन वर्राटू' (अपने गांव लौटें) अभियान शुरू किया था. अभियान शुरू होने के बाद से दंतेवाड़ा जिले में 578 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 145 नक्सलियों पर इनाम घोषित था.
गृह मंत्रालय की ओर से जारी पदक सूची में पुलिस वीरता पदक लिए के लिए सात, राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए एक और पुलिस सेवा में विशिष्ट कार्य के लिए 10 पुलिस अधिकारियों-जवानों का नाम शामिल है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों को बधाई दी है. पुलिस की वीरता पदक लिस्ट में इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई उत्तम कुमार, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उसारू राम कोर्राम, एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है. कुशवाह को यह पदक मरणोपरांत दिया जा रहा है.
History of Today : आज का इतिहास और 26 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
इन्हें मिलेगा यह सम्मान
राष्ट्रपति पुलिस पदक: एडीजी विवेकानंद सिन्हा
वीरता के लिए पुलिस पदक: आइपीएस अभिषेक पल्लव, आरआइ वैभव मिश्रा, एसआइ अश्विनी सिन्हा, एसआइ यशवंत श्याम, एसआइ उत्तम कुमार, हेड कांस्टेबल उशरू राम कोर्राम और एपीसी स्व. कृशपाल सिंह कुशवाह
पुलिस वीरता और विशिष्ट सेवा पदक मिलेंगे:
इस अवसर पर 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का 'पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा.
