ETV Bharat / state

Trains Canceled In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ट्रेन सफर करने से पहले पढ़ें यह खबर, नहीं तो होगी परेशानी

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Oct 4, 2023, 9:07 PM IST

Trains Canceled In Chhattisgarh: अगर आप भी ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, मुंबई हावड़ा मेन लाइन में चलने वाली 35 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. इन दिनों तीसरी लाइन को जोड़ने के काम के कारण लगातार रेलवे ट्रेनों को रद्द कर रही है. इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही है.

Trains Canceled In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में 35 ट्रेनें हुई रद्द

बिलासपुर: इन दिनों लगातार रद्द हो रही ट्रेनों से यात्री परेशान हैं. बावजूद इसके रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. हावड़ा मुंबई मेन लाइन में नागपुर मंडल में तीसरी लाइन को जोड़ने का काम रेलवे करने जा रही है. इसके कारण इस लाइन में चलने वाली 35 यात्री ट्रेनों को रेलवे ने 7 से 14 तारीख तक के लिए कैंसिल कर दिया है.

इस रेल रूट पर हो रहा काम: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम किया जा रहा है. रेलवे इस लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम कर रही है. रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग काम में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम 7 से 10 अक्टूबर तक और नॉन इंटरलॉकिंग का काम 11 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा. इस काम के कारण कुछ यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है.

एक बार फिर बिलासपुर रेलवे जोन की 5 ट्रेनें रद्द, देखिए ट्रेनों की सूची
Bilaspur: अचानक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किल, प्लेटफार्म पर लगी रही भीड़
एक बार फिर बिलासपुर रेलवे जोन की 5 ट्रेनें रद्द, देखिए ट्रेनों की सूची

ये ट्रेनें हुई रद्द:

  1. 11 से 13 अक्टूबर 2023 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  2. 12 से 14 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  3. 11 से 13 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  4. 12 से 14 अक्टूबर 2023 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  5. 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  6. 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  7. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक इतवारी से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  8. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  9. 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  10. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक इतवारी से छूटने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  11. 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक रायपुर से छूटने वाली 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  12. 10 से 13 अक्टूबर 2023 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  13. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  14. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  15. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  16. 11 से 14 अक्टूबर 2023 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  17. 11 से 14 अक्टूबर 2023 को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  18. 11 से 14 अक्टूबर, 2023 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  19. 11 से 14 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन रद्द.
  20. 8 से 13 अक्टूबर 2023 तक गेवरा रोड से छूटने वाली 18239 गेवरा रोड-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  21. 8 से 13 अक्टूबर 2023 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  22. 8 से 13 अक्टूबर 2023 तक बिलासपुर से छूटने वाली 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  23. 9 से 14 अक्टूबर 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  24. 9 अक्टूबर 2023 को भूनेश्वर से छूटने वाली 12880 भूनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  25. 11 अक्टूबर 2023 को कुर्ला से छूटने वाली 12879 कुर्ला-भूनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  26. 11 एवं 13 अक्टूबर 2023 को सिकंदराबाद से छूटने वाली 12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  27. 12 एवं 14 अक्टूबर 2023 को रायपुर से छूटने वाली 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  28. 12 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर से छूटने वाली 12849 बिलासपुर–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  29. 13 अक्टूबर 2023 को पुणे से छूटने वाली 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  30. 11 अक्टूबर 2023 को पूरी से छूटने वाली 20813 पूरी–जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  31. 14 अक्टूबर 2023 को जोधपुर से छूटने वाली 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  32. 13 अक्टूबर 2023 को पोरबंदर से छूटने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  33. 15 अक्टूबर 2023 को सांतरागाछी से छूटने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द.
  34. 7 से 13 अक्टूबर 2023 तक बरौनी से छूटने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच ट्रेन रद्द.
  35. 8 से 14 अक्टूबर 2023 तक गोंदिया से छूटने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया एवं दुर्ग के बीच ट्रेन रद्द.

इस तरह कुल मिलाकर 35 रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है. जिसकी वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.