ETV Bharat / bharat

आजादी के 75 साल, Har Ghar Tiranga उत्सव में डूबा पूरा देश

author img

By

Published : Aug 14, 2022, 5:45 PM IST

Updated : Aug 14, 2022, 7:54 PM IST

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले पूरा देश हर घर तिरंगा उत्सव से सराबोर हो चुका है. राजधानी से लेकर देश के कोने-कोने से आ रहीं तस्वीरें इसे बयां कर रहीं हैं. लोगों ने अपने-अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा लगा रखा है. खेत हों या खलिहान, नदी हो या पर्वत, सड़क हो या हवाई मार्ग चप्पा-चप्पा तिरंगे की शान बढ़ा रहा है. आइए ऐसी ही कुछ तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं.

har ghar tiranga
हर घर तिरंगा

नई दिल्ली : पूरा देश सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाएगा. इससे पहले हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश को आगोश में ले चुका है. इमारतें राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की रोशनी से जगमगा चुकी हैं. लोगों ने अपने-अपने घरों के ऊपर और वाहनों पर तिरंगा झंडा लगा रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह हर घर तिरंगा मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

पीएम ने कहा कि इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को रिकॉर्ड भागीदारी करते देखा जा रहा है. मोदी ने ट्वीट किया, 'हर घर तिरंगा' मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से अत्यंत खुश और गौरवान्वित हूं. हम जीवन के हर क्षेत्र के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं.' उन्होंने कहा कि यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने का बेहतरीन तरीका है. प्रधानमंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया.

महाराष्ट्र

गुजरात से अपनी कार को तिरंगा के रंगों में रंगकर दिल्ली आया.

  • #WATCH | Delhi: A youth from Gujarat spent Rs 2 lakhs to revamp his car on the theme of #HarGharTiranga

    “To make people aware of the campaign, I drove from Surat (Gujarat) to Delhi in my car in 2 days... we want to meet PM Modi & HM Amit Shah," said Sidharth Doshi pic.twitter.com/yC34603HaY

    — ANI (@ANI) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

गोवा में निकली तिरंगा बोट रैली.

कठुआ में कश्मीर पुलिस ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली.

  • जम्मू-कश्मीर: कठुआ में कश्मीर पुलिस ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत तिरंगा बाइक रैली निकाली। #TirangaYatra pic.twitter.com/G00uzOoVOA

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

डीआरडीओ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रोजेक्शन मैपिंग की गई.

  • #WATCH दिल्ली: डीआरडीओ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रोजेक्शन मैपिंग की गई। #AzadiKaAmritMahotsav

    (वीडियो: DRDO) pic.twitter.com/Qu7pKSWg3n

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

हिमाचल प्रदेश: मंडी में स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज पर तिरंगे के रंग की रंग-बिरंगी लाइटों से रोशनी की गई.

  • #WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में स्वतंत्रता दिवस से पहले ऐतिहासिक विक्टोरिया ब्रिज पर तिरंगे के रंग की रंग-बिरंगी लाइटों से रोशनी की गई। #IndependenceDay pic.twitter.com/YKE8DubxiP

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है.

  • #WATCH मध्य प्रदेश: आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में इंदौर में भारत का नक्शा बनाने के लिए पांच हजार से ज्यादा लोग एक स्थान पर जुटे और मानव श्रृंखला के जरिए भारत का नक्शा बनाया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है। (13.08)

    (वीडियो सोर्स: आयोजक) pic.twitter.com/BwY58I8hug

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

आदिवासी इलाकों में महिलाओं ने निकाली तिरंगा रैली.

असम में निकली तिरंगा रैली.

गुजरात का सरदार सरोवर डैम.

भारतीय सेना ने कुछ यूं मनाया उत्सव.

कर्नाटक में तिरंगा उत्सव. 300 किलो मसूर, 300 किलो साबूदाना और 300 किलो चना का उपयोग कर बना तिरंगा.

चंडीगढ़ ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम.

असम के बोंगायन जिले में बुजुर्ग दंपति ने भी लिया भाग.

  • #IndiaAt75

    How much pride & joy it gives us to watch this reverence to Mother India by octogenarian Shri Girish Barman (82-year) and Smt Anupriya Barman (78-year) of village Raghunandarpur in Bongaigaon district. Absolutely thrilling.

    Jai Hind 🇮🇳@PMOIndia #HarGharTiranga pic.twitter.com/NRUuANd5kc

    — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 14, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया.

  • स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएँ.
    हर घर तिरंगा फहराएँ.
    राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएँ. pic.twitter.com/li2by2b0dK

    — RSS (@RSSorg) August 13, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Last Updated :Aug 14, 2022, 7:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.