ETV Bharat / state

बिहार के कई जिलों में सर्दी से सिहरन, 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया का पारा

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 27, 2023, 7:02 AM IST

Updated : Nov 27, 2023, 8:15 AM IST

बिहार के कई जिलों में सर्दी से सिहरन
बिहार के कई जिलों में सर्दी से सिहरन

बिहार में ठंड अब शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बढ़ने लगी है. हालांकि पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि दिन के समय आसमान साफ रहा.

पटनाः मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जिलों के तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस गया का और सबसे अधिक तापमान मोतिहारी का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अगले पांच-छह दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. ठंड और ज्यादा बढ़ेगी.

पटना का न्यूनतम तापमान में 14.2 डिग्री सेल्सियस: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 29-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है.

जानें कैसा रहा इन जिलों के तापमानः वहीं पिछले 24 घंटे में भागलपुर का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस , बांका का 27 डिग्री, गोपालगंज का 31.6 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 29.8 डिग्री, बेगूसराय का 29.9 डिग्री सेल्सियस, कैमूर 27.7 डिग्री, भोजपुर 29.8, बक्सर 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं बात प्रदेश में प्रदुषण का करें तो बिहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 453 पर पहुंच गया है. रविवार को बेगूसराय देश का सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा.

ये भी पढ़ेंः बिहार में कुहासे के साथ बढ़ी ठंड, 11 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

Last Updated :Nov 27, 2023, 8:15 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.