ETV Bharat / state

नए साल से पहले राजधानी में सख्ती, ड्रंक एंड ड्राइव और एंटी क्राइम चेकिंग एक साथ

नए साल से पहले रांच पुलिस सख्ती बरत रही है.

police conducting drink and drive and anti crime checking campaign Ahead of new year in Ranchi
चेकिंग अभियान में जुटे पुलिस के आला अधिकारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 11:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः नए साल के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए मंगलवार रात पुलिस ने पूरे शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. रांची के रूरल एसपी, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी सहित तमाम डीएसपी और थानेदारों ने इस अभियान में भाग लिया.

पूरे शहर में एक साथ अभियान

यह विशेष अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर जिला भर में एक साथ संचालित किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखना रहा.

police conducting drink and drive and anti crime checking campaign Ahead of new year in Ranchi
शहर में वाहन चेकिंग अभियान (ETV Bharat)

अलग-अलग इलाकों में तैनाती, वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

रांची पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी की. इस अभियान की निगरानी खुद सीनियर पुलिस अधिकारियों सहित डीएसपी और थाना प्रभारियों ने की. चेकिंग देर रात तक विभिन्न थाना क्षेत्रों-मोरहाबादी, हटिया, चुटिया, कोकर, बरियातू और पांडरा में जारी रही. पुलिस के जवानों ने न सिर्फ वाहनों की सघन जांच की, बल्कि होटलों, पब्स और रेस्टोरेंट्स के आसपास भी विशेष सतर्कता रखी गई.

police conducting drink and drive and anti crime checking campaign Ahead of new year in Ranchi
कागजों की जांच करते पुलिस पदाधिकारी (ETV Bharat)

ड्रंक एंड ड्राइव

राजधानी रांची में ड्रंक एंड ड्राइव के मामले सामने ना आए इसे लेकर ट्रैफिक तस्वीर राकेश सिंह खुद सड़कों पर उतरे. एक तरफ ट्रैफिक एसपी अपने अफसर के साथ ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर चेकिंग अभियान चलाते रहे. वहीं दूसरी तरफ और रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने एंटी क्राइम चेकिंग की कमान संभाले रखा. इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी और ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में मौके पर कार्रवाई की है.

ड्रंक एंड ड्राइव पर शून्य सहिष्णुता नीति

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर इस बार ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है. पुलिस ने मंगलवार रात दर्जनों वाहनों की जांच की और कई चालकों के अल्कोहल स्तर की जांच ब्रेथ एनालाइजर से की गई. ट्रैफिक एसपी ने स्पष्ट किया है कि जो भी चालक शराब सेवन की स्थिति में वाहन चलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

police conducting drink and drive and anti crime checking campaign Ahead of new year in Ranchi
नए साल को लेकर शहर में चेकिंग अभियान (ETV Bharat)

पिकनिक स्पॉट्स और होटलों में सुरक्षा बल तैनात

नए साल के अवसर पर पिकनिक स्थलों पर उमड़ रही भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. कांके, हटिया डैम, रॉक गार्डन और टाटीसिलवे जैसे लोकप्रिय स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा, रांची के प्रमुख होटलों और रेस्त्रां में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति का तुरंत संभाला जा सके.

गश्ती पर जोर

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाएं साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें. पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न जिम्मेदारी से मनाएं. यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

इसे भी पढ़ें- नए साल के जश्न को लेकर गिरिडीह पुलिस सतर्क, जेल से निकले अपराधियों पर रहेगी खास नजर

इसे भी पढ़ें- धनबाद और हजारीबाग में नये साल को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वाहन चालकों पर पुलिस की विशेष नजर

इसे भी पढ़ें- पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की खास नजर, जश्न के दौरान सड़क हादसों में लोगों की जाती है जान