ETV Bharat / state

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद एक में लगी आग, ड्राइवर की मौत

कोटगढ़ में 3 ट्रेलर की टक्कर के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई. चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई.

Kotgarh trailer accident
तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद एक में लगी आग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 8, 2026 at 11:48 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर-चांपा: जिले के कोटगढ़ इलाके में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अकलतरा–बलौदा मेन रोड पर तीन तेज़ रफ्तार ट्रेलरों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक में तुरंत आग लग गई. इस हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई.

कोटगढ़ में 3 ट्रेलर की टक्कर के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

धमाके से दहले ग्रामीण

हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए. मौके पर देखा कि तीनों ट्रक आपस में भिड़े हुए थे और एक ट्रक से तेज धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं.

आग की चपेट में आए चालक

हादसे के बाद एक ट्रक चालक कूदकर बाहर निकलने में सफल रहा. दो चालक ट्रकों में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक चालक को आग लगने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन तीसरे ट्रक का ड्राइवर सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था. आग तेजी से फैलने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

Kotgarh trailer accident
3 ट्रेलर की टक्कर के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग इतनी भयानक थी कि ट्रकों में लोहे के ढांचे के अलावा कुछ भी नहीं बचा. वहीं हादसे में घायल दोनों ट्रक चालकों को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Kotgarh trailer accident
आग इतनी भयानक थी कि ट्रकों में लोहे के ढांचे के अलावा कुछ भी नहीं बचा. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस जांच में जुटी

अकलतरा पुलिस ट्रकों की जानकारी जुटा रही है. ट्रक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे. मृत चालक की पहचान, हादसे के कारण इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

साल 2025 में भी सड़क हादसे बने चिंता का विषय

जांजगीर-चांपा जिला वर्ष 2025 में सड़क हादसों के कारण लगातार चर्चा में रहा. पूरे साल में जिले में 427 सड़क दुर्घटनाएं हुईं. इन हादसों में 197 लोगों की मौत हुई, जबकि 230 लोग घायल हुए.

कोरबा में ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर की मौत
सीएम हाउस के पास सड़क हादसा, स्कूल जा रहे भाई बहन की गाड़ी को पुलिस के लोडर व्हीकल ने मारी टक्कर, भाई की मौत बहन घायल
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, शॉप ओनर के बेटे की जलने से मौत