राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद DCP पर सज्जन वर्मा की अभद्र टिप्पणी, IPS एसोसिएशन ने दी नसीहत
राहुल गांधी के कार्यक्रम में ड्यूटी पर थे डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने डीसीपी को कहा- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : September 22, 2026 at 6:59 AM IST
|Updated : September 22, 2026 at 7:12 AM IST
इंदौर : 19 सितंबर को राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर एक ओर जहां सियासत गरमाई हुई है, तो वहीं कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने आईपीएस नरेंद्र रावत पर अभद्र टिप्पणी करके बवाल खड़ा कर दिया है. छात्रों की गूंज कार्यक्रम में व्यवस्था संभाल रहे डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पर कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करते हुए ये तक कह दिया कि कार्यक्रम किसी का बाप का नहीं, राहुल गांधी का था, जिसके बाद आईपीएस एसोसिएशन ने कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी निंदा की है.
भीड़ हो रही थी बेकाबू, डीसीपी से उलझे कांग्रेसी
दरअसल, इंदौर में राहुल गांधी के मंच पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीसीपी नरेंद्र रावत मंच पर आए थे और आयोजकों से भीड़ को कंट्रोल करने के लिए माइक मांगने लगे, लेकिन इसी दौरान कांग्रेस के कुछ नेता और आयोजन समिति के कुछ सदस्य उनसे उलझ गए और डीसीपी का हाथ पकड़ने लगे, जिसके बाद अन्य पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समिति के एक सदस्य को पीछे किया. इसी मामले को कांग्रेस नेताओं ने अलग तरीके से पेश करने का प्रयास किया. इसी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने भी डीसीपी पर अभद्र टिप्पी कर डाली. वीडियो में देखें सज्जन वर्मा ने क्या कहा.

लोक सेवकों के प्रति मर्यादित आचरण रखें नेता : आईपीएस संघ
पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने डीसीपी नरेंद्र रावत को लेकर पहले अभद्र टिप्पी की और फिर कहा, '' डीसीपी जो ज्यादा सिंघम बन रहा था, पता नहीं है कि ये इंदौर हे साहब, कई आईपीएस आकर चले गए. सरकार आती है और जाती है.'' कांग्रेस नेता के बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने भी डीसीपी नरेंद्र रावत के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है. आईपीएस संघ ने एक पत्र जारी करते हुए जहां पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान की निंदा की साथ ही यह भी पत्र में लिखा कि जनप्रतिनिधियों से लोक सेवकों के प्रति मर्यादित व संयमित आचरण बनाए रखने की अपेक्षा है.
यह भी पढ़ें-
- इंदौर में राहुल गांधी पर नितिन नबीन का तंज, सत्ता का द्वार नहीं दिख रहा इसलिए बेचैन
- राहुल और अर्बन नक्सली भारत को बांग्लादेश-श्रीलंका बनाना चाहते हैं, 'छात्रों की गूंज' पर कैलाश का पलटवार
- राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर AIMIM का अटैक, प्रदेशाध्यक्ष ने खेला मुस्मिल कार्ड
फिलहाल जिस तरह से मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने इस पूरे मामले में मोर्चा संभाला है तो निश्चित तौर पर अब कांग्रेस और कांग्रेस नेता इस पूरे घटनाक्रम पर आने वाले दिनों में किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं यह देखने लायक रहेगा हुए पत्र जारी किया है।

