मनोज मुंतशिर की बाबा महाकाल की पूजा, बोले-बाबा करते हैं हर मनोकामना पूरी

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
मनोज मुंतशिर की बाबा महाकाल की पूजा (ETV Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : December 9, 2024 at 7:41 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

उज्जैन: फेमस गीतकार मनोज मुंतशिर ने सोमवार को उज्जैन पहुंचे. यहां मनोज मुंतशिर महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया. इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल की आराधना की और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अभिषेक कर जल अर्पित किया. पूजा-अर्चना के बाद मनोज मुंतशिर ने कहा "आज मैं जो भी हूं, वह भगवान महाकाल की कृपा से ही हूं. 25 साल पहले जब मैं संघर्ष के दौर से गुजर रहा था और फुटपाथ पर सोता था, तब पहली बार महाकाल मंदिर आया था. यहां आकर मैंने प्रार्थना की थी और जो टीवी शो बंद होने वाला था, वह आठ साल तक चला." उन्होंने इस अनुभव को याद करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर वह स्थान है, जहां सिर झुकाने पर हर मनोकामना पूरी होती है. बता दें उज्जैन में रविवार रात कालिदास अकादमी में गीता महोत्सव के दौरान संवाद सत्र में भाग लेने के बाद मनोज मुंतशिर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए.