ETV Bharat / state

राजगढ़ में हुआ एक और सड़क हादसा, एक महिला की मौत 8 लोग घायल, दिग्विजय ने घायलों से की मुलाकात - a woman died in road accident

राजगढ़ जिले के फूलखेड़ी गांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे वाहन में बैठी एक महिला की मौके पर मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल होने के कारण 4 लोगों को भोपाल रेफर कर दिया गया. जबकि अन्य 4 का उपचार जिला अस्पताल में जारी है. सूचना पाकर दिग्विजय सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की.

A WOMAN DIED IN ROAD ACCIDENT
राजगढ़ में हुआ एक और सड़क हादसा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 14, 2024 at 10:24 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार को हुए दो सड़क हादसे में कुल चार लोग काल के गाल में समा गए. पहला हादसा सोमवार की सुबह कुरावर थाने के पीलूखेड़ी क्षेत्र में हुआ. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. उक्त हादसे को लगभग 8 घंटे ही बीते थे कि राजगढ़ और खिलचीपुर के बीच एक और सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और 4 लोगों को गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर किया गया है. सूचना पाकर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से दिग्विजय सिंह ने भी मुलाकात की.

अनियंत्रित होकर पलटा वाहन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम खिलचीपुर से राजगढ़ की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार तूफान वाहन बाइक को बचाने के चक्कर में फूलखेड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें सवार एक महिला कृष्णा बाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 8 लोग घायल हो गए. जिन्हे तुरंत अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद धापू बाई, फूला बाई, अंकित और दीक्षा को भोपाल रेफर किया गया. जबकि मोदी पिता रघुवीर, गुलाब बाई, कुमैर सिंह और लक्ष्मण का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

ब्लैक मंडे: मध्य प्रदेश में हुए अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

वोटिंग खत्म होते ही अचानक स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे दिग्विजय सिंह, सीसीटीवी कैमरे देखकर हुए नाराज

बताया जा रहा है कि मधुसूदनगढ़ के गोविंदपुरा गांव के लगभग 8 से अधिक ग्रामीण तूफान वाहन में सवार होकर खिलचीपुर में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे. वहां से लौटने के दौरान खिलचीपुर और राजगढ़ के बीच यह हादसा हो गया. जिसमे एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की. गौरतलब है कि सोमवार को राजगढ में दो सड़क हादसे हुए. इस घटना से पहले कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी में आर्मी के ट्रक, कार और बस की भिड़ंत में एक आर्मी के जवान सहित कुल 3 लोगों की मौत हुई थी.