ETV Bharat / state

निशिकांत दुबे का बड़ा ऐलान, प्रदीप यादव के खिलाफ नहीं करेंगे इलेक्शन कैंपेन, कहा- बलात्कार के आरोपी के खिलाफ कोई प्रचार नहीं - Lok Sabha election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 22, 2024, 7:19 AM IST

Updated : Apr 22, 2024, 2:18 PM IST

Nishikant Dubey announced not to campaign. गोड्डा सीट से कांग्रेस द्वारा प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद निशिकांत दुबे ने प्रचार नहीं करने का एलान किया है. उन्होंने पहले ही कहा था कि अगर प्रदीप यादव उनके सामने चुनाव प्रचार के लिए आते हैं तो वे प्रचार नहीं करेंगे. वे सीधा रिजल्ट लेने जाएंगे.

Nishikant Dubey announced not to campaign
Nishikant Dubey announced not to campaign

गोड्डा : कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है. पार्टी ने अब दीपिका पांडे सिंह की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदीप यादव का मुकाबला गोड्डा से लगातार तीन बार सांसद रहे और बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे से होगा. लेकिन प्रदीप यादव के नाम की घोषणा के साथ ही निशिकांत दुबे ने ऐलान कर दिया है कि वह अब चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. अब वे सिर्फ चाय, नाश्ता करेंगे और क्रिकेट खेलेंगे.

दरअसल, निशिकांत दुबे ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि इंडिया गठबंधन के तहत गोड्डा सीट से अगर झामुमो कोई उम्मीदवार खड़ा करता है या कांग्रेस से प्रदीप यादव चुनाव लड़ते हैं, तो वे प्रचार नहीं करेंगे. वे रिजल्ट वाले दिन सीधे अपना रिजल्ट लेने जायेंगे. उन्होंने आगे कहा था कि अगर कांग्रेस प्रदीप यादव के अलावा किसी और को अपना उम्मीदवार बनाती है तब वह प्रचार करेंगे.

अब जब कांग्रेस ने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया है तो सबकी निगाहें निशिकांत दुबे के उस वादे पर थीं. लोग पूछ रहे थे कि निशिकांत दुबे अब क्या करेंगे. जिसके बाद निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि वह चुनाव प्रचार नहीं करेंगे. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि

"आज से चुनाव प्रचार बंद, अब केवल चाय, खाना, नाश्ता और क्रिकेट. बलात्कार के आरोपी के खिलाफ कोई प्रचार नहीं." - निशिकांत दुबे

यह भी पढ़ें: झारखंड में भाजपा की राह चली कांग्रेस, दीपिका पांडे सिंह के साथ हुआ सुनील सोरेन वाला हाल, रांची की प्रत्याशी बनी यशस्विनी सहाय - Lok Sabha Election 2024

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका का पत्ता काटा, अब प्रदीप यादव होंगे उम्मीदवार, रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट - CONGRESS DECLARED CANDIDATES

यह भी पढ़ें: गोड्डा लोकसभा सीट से आखिर क्यों कटा दीपिका पांडे का टिकट, प्रदीप यादव कैसे बन गए विनर! जानिए इनसाइड स्टोरी - Godda Lok Sabha seat inside story

Last Updated :Apr 22, 2024, 2:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.