ETV Bharat / state

कांग्रेस ने गोड्डा से दीपिका का पत्ता काटा, अब प्रदीप यादव होंगे उम्मीदवार, रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट - CONGRESS DECLARED CANDIDATES

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 21, 2024, 9:14 PM IST

Updated : Apr 21, 2024, 10:18 PM IST

CONGRESS DECLARED CANDIDATES
CONGRESS DECLARED CANDIDATES

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में उन्होंने झारखंड के गोड्डा सीट पर फेरबदल किया है. वहीं रांची सीट पर उम्मीदवार घोषित किया है.

रांची: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में उन्होंने गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम दिया गया है. मतलब साफ है कि यहां से दीपिका पांडे सिंह का टिकट कट गया है. वहीं रांची से कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है. यशस्विनी कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी हैं.

CONGRESS DECLARED CANDIDATES
कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट की प्रति

कांग्रेस पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट आज जारी कर दी. इस लिस्ट में झारखंड को दो लोकसभा सीटों पर नाम तय किए गए हैं. इसमें से एक है रांची और दूसरा है गोड्डा. रांची में सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है. वहीं गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.

जनिए यशस्विनी सहाय को

रांची लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली यशस्विनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और फिल्म एवं टीवी कलाकार रेखा सहाय की बेटी हैं. उन्होने विधि में स्नातक की पढ़ाई मुंबई से की है जबकि लॉ पीजी अब्रॉड जाकर किया है. आज रांची में उलगुलान महारैली के दौरान ही गुरु जी से मुलाकात के समय मल्लिकार्जुन खरगे ने सुबोधकांत सहाय को यह संकेत दे दिए थे कि उनकी बेटी को टिकट मिल रहा है.

कांग्रेस ने जब से गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया था, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उस मामले में कांग्रेस हाई कमांड को फिर से सोचने के लिए कह रहे थे. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां से सिर्फ प्रदीप यादव ही हैं जो निशिकांत दुबे को हरा सकते हैं. पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध के कारण आखिरकार पार्टी को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.

गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला यहां के तीन बार से जीत रहे निशिकांत दुबे से होगा. वहीं रांची में यशस्विनी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ से होगा.

ये भी पढ़ें:

दुमका के सरैयाहाट में कांग्रेसियों ने बैठक कर की गोड्डा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को बदलने की मांग, दीपिका पांडे वापस जाओ के लगाए नारे - Lok Sabha Election 2024

रांची लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर के आसार, कल्पना का साथ मिला तो सुबोधकांत की बढ़ेगी ताकत, क्या है समीकरण - Lok Sabha Election 2024

Last Updated :Apr 21, 2024, 10:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.