ETV Bharat / state

महिलाओं की मदद के लिए आगे आएगी महिला कांग्रेस, अध्यक्ष का आरोप-भाजपा राज में बढ़ा महिला उत्पीड़न

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Feb 6, 2024, 5:02 PM IST

Updated : Feb 6, 2024, 5:14 PM IST

women Congress Pres Rakhi Gautam
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम

राजस्थान में महिला उत्पीड़न को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेश की भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम का कहना है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है. महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं.

कांग्रेस का आरोप-भाजपा राज में बढ़ा महिला उत्पीड़न

जयपुर. राजस्थान में महिला उत्पीड़न को लेकर अब महिला कांग्रेस ने प्रदेश की भजनलाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है. महिला अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी महिला उत्पीड़न की घटनाएं सामने आएंगी. महिला कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे खड़ी होगी. उन्होंने जल्द ही महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी बात कही है.

प्रेस वार्ता में कही यह बात: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम ने आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कई योजनाएं लेकर आई थी. लेकिन अब भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के मामले बढ़े हैं. चंद दिनों में यह हाल है तो पांच साल में क्या होगा.

पढ़ें: महिला उत्पीड़न पर वार-पलटवार, रेहाना रियाज बोलीं- सुमन शर्मा ने आंकड़े तोड़ मरोड़ कर बताया

थाने में ही महिलाओं से हो रहा दुर्व्यवहार: राखी गौतम ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनिवार्य एफआईआर की व्यवस्था लागू की थी. पीड़ित महिला किसी भी थाने में जाकर शिकायत देती और उसकी रिपोर्ट दर्ज होती. लेकिन आज पीड़ित महिला के साथ थाने में ही दुर्व्यवहार हो रहा है. आखिर पीड़ित महिला कहां जाकर न्याय की गुहार लगाए.

पढ़ें: Crime In Rajasthan : भाजपा ने गहलोत सरकार को घेरा, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

महिला कांग्रेस शुरू करेगी हेल्पलाइन नंबर: राखी गौतम ने कहा कि जल्द ही प्रदेश की महिलाओं की समस्याओं को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशभर में फैले अपने संगठन के दम पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता महिलाओं के हक की आवाज उठाती रहेंगी. जब भी किसी महिला के साथ अन्याय की जानकारी मिलती है. एक टीम बनाकर पीड़िता की हरसंभव मदद की जाती है.

पढ़ें: महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर 'आप' की सरकार को चेतावनी, सड़क से अदालत तक संघर्ष का एलान

भाजपा ने चुनाव में बनाया प्रमुख मुद्दा: राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के लगातार बढ़ते मामलों को भाजपा ने चुनाव में प्रमुखता से मुद्दा बनाया था. एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा के स्थानीय से लेकर केंद्रीय नेताओं ने भी पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे. अब सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस की महिला विंग ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.

Last Updated :Feb 6, 2024, 5:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.