ETV Bharat / state

6 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू, प्रत्याशियों के नामों पर होगा मंथन - CM Sukhu Delhi tour

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Apr 4, 2024, 6:51 AM IST

CM Sukhu Will Go To Delhi: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूर कलां जाएंगे. यहां पर वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, 6 अप्रैल को सीएम सुक्खू दिल्ली जाएंगे. जहां सीएम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो सकता है. पढ़िए पूरी खबर...

CM Sukhu Will Go To Delhi
6 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू

शिमला: तिरुपति दौरे से लौटने के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कुटलैहड़ और नादौन दौरे पर रहेंगे. इसके बाद सीएम 5 अप्रैल को नादौन में ही रुकेंगे. वहीं, 6 अप्रैल को सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जाएंगे. जहां पर वे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे. इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल होंगी. इस दौरान हिमाचल की चार लोकसभा सीटों सहित 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा.

6 अप्रैल को सीएम सुक्खू जाएंगे दिल्ली: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़क मार्ग से आज सुबह 11 बजे कुटलैहड़ के समूर कलां पहुंचेंगे. यहां पर सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू सड़क मार्ग से होकर नादौन जाएंगे. उनका 5 अप्रैल को भी नादौन में ही रुकने का कार्यक्रम है. उसके अगली सुबह 6 अप्रैल को सीएम सुखविंदर सुक्खू दिल्ली जाएंगे और सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे.

जल्द घोषित होंगे प्रत्याशियों के नाम: दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी. इसमें आम सहमति बनने पर जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है. ऐसे में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची फाइनल होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे. उनके सामने विधानसभा उपचुनाव में सरकार को बचाने की बड़ी चुनौती है. इसी तरह से लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ऐसे में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान भी जोर पकड़ेगा.

ये भी पढ़ें: मंडी आकर मंडयाली बोलने से काम नहीं चलेगा पीएम मोदी और कंगना रनौत जी, आपदा के दौरान कहां थे- विक्रमादित्य सिंह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.