ETV Bharat / business

फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी का जलवा फिर बरकरार, अडाणी भी पीछे नहीं, सावित्री जिंदल सबसे अमीर महिला - Forbes richest list 2024

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 3, 2024, 10:50 AM IST

Forbes richest list 2024
फोर्ब्स की सबसे अमीर सूची 2024

Forbes richest list 2024- फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की अपनी वार्षिक सूची जारी की, जिसमें पिछले साल की तुलना में दुनिया में 141 अधिक अरबपतियों को दिखाया गया है, जिनकी कुल संख्या 2,781 है. इस लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी टॉप पर है गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर है. इस सूची में 25 नए भारतीय अरबपति शामिल हुए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

नई दिल्ली: फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की एनुवल लिस्ट जारी कर दी है. फोर्ब्स 2024 की दुनिया के अरबपतियों की सूची में 200 भारतीयों को जगह मिली है, जबकि पिछले साल यह संख्या 169 थी. इन भारतीयों की संयुक्त संपत्ति रिकॉर्ड 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी अधिक है.

लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी
लिस्ट में टॉप पर मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई. बता दें कि 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले पहले एशियाई बने हैं. मुकेश अंबानी ने दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है. बता दें कि मुकेश अंबानी भारत और एशिया दोनों के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. लिस्ट के अनुसार गौतम अडाणी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं क्योंकि उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 36.8 बिलियन डॉलर जोड़े हैं. कुल मिलाकर सूची में वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 17वें नंबर पर हैं.

भारत की सबसे अमीर महिला
वहीं, भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बनी हुई हैं, जो एक साल पहले छठे स्थान से बढ़कर अब भारत की चौथी सबसे अमीर महिला हैं. उनकी कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर है.

लिस्ट में शामिल 25 नए भारतीय
इस सूची में 25 नए भारतीय अरबपति शामिल हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत की है. इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी शामिल हैं. इस बीच, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री को इस बार बाहर कर दिया गया है.

भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

  • मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति 116 बिलियन डॉलर
  • गौतम अडाणी- कुल संपत्ति 84 बिलियन डॉलर
  • शिव नादर- कुल संपत्ति 36.9 बिलियन डॉलर
  • सावित्री जिंदल- कुल संपत्ति 33.5 बिलियन डॉलर
  • दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति 26.7 बिलियन डॉलर
  • साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति 21.3 बिलियन डॉलर
  • कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति 20.9 बिलियन डॉलर
  • कुमार बिड़ला - कुल संपत्ति 19.7 बिलियन डॉलर
  • राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति 17.6 बिलियन डॉलर
  • लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति 16.4 बिलियन डॉलर

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.