उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग: डॉ. महेंद्र सिंह

By

Published : Jun 11, 2021, 5:58 AM IST

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति के कारण लोग प्रभावित होकर हमसे जुड़ रहे हैं. लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत हो रही है. भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर भारत की सेवा करती है.

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह
जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह

मथुरा:प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह गुरुवार देर शाम परिवार के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन कर सप्तकोशी परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंचे. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. महेंद्र सिंह का पटुका उड़ाकर जोरदार स्वागत किया. डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभु की कृपा से कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पा लिया गया है. वहीं जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उनका पार्टी में स्वागत है. हमारी पार्टी मजबूत हो रही है. लोग हमारी नीतियों से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा हमसे जुड़ रहे हैं.

मीडिया से बातचीत करते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह.

जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे ऊपर प्रभु की बहुत बड़ी कृपा है. भगवान के कारण ही देश-प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण पाया गया है. जैसे ही लॉकडाउन समाप्त हुआ, मैंने सोचा गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करेंगे. आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारा देश और प्रदेश सुरक्षित रहे और कोरोना से जल्दी से जल्दी मुक्ति मिले.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में योगी : मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी या असंतोष दबाने की कवायद?

वहीं जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उनका बहुत स्वागत है और हमारी पार्टी मजबूत हो रही है. लोग हमारी नीतियों से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. वहीं जब उनसे पूछा गया कि भाजपा उन्हें ब्राह्मण वादी नेता के रूप में पेश कर रही है तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ चलती है. भारतीय जनता पार्टी एक मात्र पार्टी है, जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आधार पर भारत की सेवा करती है.

अनलॉक में भगवान की शरण में पहुंच रहे नेता
अनलॉक होते ही नेताओं का धार्मिक नगरी मथुरा में आना शुरू हो गया है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम जल शक्ति विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह परिवार सहित गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के लिए गोवर्धन पहुंचे. यहां भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details