उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मौलाना कल्बे जवाद ने दर्ज कराई वसीम रिजवी के खिलाफ FIR

By

Published : Nov 24, 2021, 10:54 AM IST

वसीम रिजवी के खिलाफ FIR
वसीम रिजवी के खिलाफ FIR

अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी (Waseem Rizvi) के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वहीं, रिजवी की ओर से पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (Prophet-e-Islam Hazrat Mohammad Sahib) के खिलाफ विवादित किताब छापने और उसके विमोचन के बाद से रिजवी के खिलाफ देशभर में मामले दर्ज होने लगे हैं.

लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी (Wasim Rizvi former chairman of Shia Waqf Board)की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वहीं, रिजवी की ओर से पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित किताब छापने और उसके विमोचन के बाद से रिजवी के खिलाफ देशभर में मामले दर्ज होने लगे हैं.

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी की तहरीर पर लखनऊ पुलिस ने भी गम्भीर धाराओं में वसीम रिजवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ईटीवी भारत से बात करते हुए मौलाना कल्बे जवाद ने वसीम रिजवी की लिखी विवादित किताब पर जबरदस्त आपत्ति जताई और सरकार से वसीम रिजवी को जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की.

वसीम रिजवी के खिलाफ FIR

इसे भी पढ़ें -तुम झंडा नोचोगे तो हम तुम्हारे बिल्ले नोच देंगे

लखनऊ के थाना चौक में वरिष्ठ धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद समेत एक दर्जन मौलानाओं ने थाने पहुंचकर रिजवी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसपर जांच करते हुए पुलिस ने अब वसीम रिजवी पर मामला दर्ज कर लिया है. बताते चलें कि वसीम रिजवी ने हाल ही में पैगम्बर मोहम्मद पर एक विवादित किताब लिखकर गाजियाबाद के डासना मंदिर पहुंचकर विमोचन किया था.

वसीम रिजवी ने विवादों में रहने वाले और भड़काऊ बयान देकर सुर्खियों में आए महंत यति नरसिम्हा नंद सरस्वती के किताब का विमोचन किया था. वसीम रिजवी ने बीते दिनों बड़ा एलान करते हुए अपने मरने के बाद दफनाने की जगह जलाए जाने की भी इच्छा जताई थी. रिजवी का कहना है कि उनकी चिता को मुख्याग्नि यति नरसिम्हा नंद सरस्वती के हाथों से दी जाए.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details