उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

यूपी में कोहरे-धुंध की वजह से उड़ानें घंटों लेट: एक फ्लाइट रद, कई डायवर्ट

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 3, 2023, 7:42 AM IST

Updated : Dec 3, 2023, 8:22 AM IST

यूपी में कोहरे व धुंध की वजह से कई विमान घंटों लेट हो गए. वहीं ज्यादा देरी की वजह से कई फ्लाइट रद भी की गई. चलिए जानते हैं इस बारे में.

Etv bharat
Etv bharat

लखनऊः पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते यूपी में तेजी से सर्दी और कोहरा बढ़ रहा है. इसका असर विमान सेवाओं पर लगातार पड़ रहा है. खराब मौसम के चलते विमान के लेट लतीफी होने का सिलसिला जारी है. वही पिछले दिनों कई विमान को एटीसी द्वारा परमिशन न मिलने पर दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्जन कर उतरा गया था. आज भी दर्जनों विमान विलंबित है तथा एक फ्लाइट रद कर दी गई है.


शनिवार को राजधानी लखनऊ से सुबह 2:05 पर दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (संख्या आई एक्स 2773) अपने निर्धारित समय रात 2:00 बजे के बजाय सुबह 6:49 पर उड़ान भर सका. इसी तरह सुबह 8:55 पर रियाद जाने वाली फ्लाई नेस एयरलाइंस का विमान (संख्या एक्स वाई 334) अपने निर्धारित समय के बजाय 11:21 बजे उड़ान भर सका.

वहीं, लखनऊ से इंदौर जाने वाली इंडिगो का विमान (संख्या 6ई7439) अपने निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे के बजाय 10:23 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु जाने वाला विमान (संख्या I51426) अपने निर्धारित समय सुबह 9:45 के बजाय 10:40, इंडिगो का इलाहाबाद जाने वाला विमान (संख्या 6E 7935) अपने निर्धारित समय 10:25 के बजाय 11:34 बजे रवाना हो सका.

इसी तरह इंडिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6281 अपने निर्धारित समय 11:00 बजे के बजाय 11:47, स्पाइसजेट की लखनऊ से जोधपुर जाने वाली उड़ान संख्या एसजी 9412 अपने निर्धारित समय दोपहर 1:40 के बजाय 2:50, इंडिगो की लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6ई5241 अपने निर्धारित समय 1:50 के बजाय 3:21, लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए आई 626 अपने निर्धारित समय दो बजे के बजाय 3:44, इंडिगो की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली विमान संख्या 6E2243 अपने निर्धारित समय 2:35 बजे के बजाय 3:25 उड़ान भर सकी.

वहीं, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 432 अपने निर्धारित समय 2:50 के बजाय 4:27 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से पुणे जाने वाली उड़ान संख्या I5738 अपने निर्धारित समय 2:55 के बजाय 3:51 बजे, लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 6e 522 अपने निर्धारित समय 4:30 के बजाय 6:39 व लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6E435 अपने निर्धारित समय 4:40 के बजाय 6:27 बजे रवाना हो सकी.

इसी तरह लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली आकाशा की उड़ान संख्या QP 1401 अपने निर्धारित समय 5:35 की बजाय 6:33, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6E77 41 की उड़ान रद्द कर दी गई. वहीं लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6E6968 अपने निर्धारित समय शाम 6:25 के बजाय 7:51, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली विमान संख्या 6E 5072 अपने निर्धारित समय 7:10 की बजाय 8:23, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या I5330 अपने निर्धारित समय 8:00 बजे के बजाय 8:55 बजे आएगी.

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई जाने वाला विमान संख्या IX 1785 अपने निर्धारित समय 8:10 के बजाय 9:41, एयर इंडिया की ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या ए आई 812 अपने निर्धारित समय 8:55 की बजाय 10:17 तथा इंडिगो की लखनऊ से कोलकाता जाने वाली विमान संख्या 6E6469 अपने निर्धारित समय 9:00 बजे के बजाय 9:52 तथा इंडिगो की ही विमान संख्या 6e 2245 लखनऊ से मुंबई जाने वाला अपने निर्धारित समय 10 :10 मिनट मिनट की बजाय रात 11:35 रात बजे पहुंची.


मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आई एक्स 2773 सुबह 5 के बजाय सुबह 5:48, रियाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान संख्या एक्स वाई 333 सुबह 8:05 के बजाय 9:56 बजे, एयर इंडिया की मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या एआई625 अपने निर्धारित समय 1:20 के बजाय 2:46, दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 811 अपने निर्धारित समय शाम 8:10 के बजाय 9:27 बजे आई. वाराणसी से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या 6e 7739 रद रही. मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2341 अपने निर्धारित समय 9:40 के बजे रात 11:00 लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची.


ये भी पढ़ेंः फर्जी वेबसाइट से जन्म-मृत्यु और कोरोना वैक्सीनेशन के सर्टिफिकेट बना रहे थे, एसटीएफ ने दबोचा

ये भी पढ़ेंः मंदिर से पहले श्रीराम एयरपोर्ट तैयार: चार किलोमीटर का होगा रनवे, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी उतर सकेंगी

Last Updated :Dec 3, 2023, 8:22 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details