राजस्थान

rajasthan

हेरिटेज नगर निगम को राष्ट्रपति से 11 जनवरी को मिलेगा सम्मान, यह है कारण

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jan 6, 2024, 10:09 PM IST

President Draupadi Murmu,  Municipal Corporation
हेरिटेज नगर निगम को राष्ट्रपति से 11 जनवरी को मिलेगा सम्मान.

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत हुए सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए हेरिटेज नगर निगम को 11 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा. दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी.

जयपुर.स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत हुए सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए हेरिटेज नगर निगम का चयन किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जनवरी को दिल्ली में हेरिटेज निगम को सम्मानित करेंगी. इस सम्मान को निगम की मुखिया मुनेश गुर्जर, आयुक्त और उपायुक्त स्वास्थ्य ग्रहण करेंगे.

राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितःस्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की सफाई व्यवस्था के अंतर्गत सौंदर्यीकरण, कचरे का निष्पादन, शौचायलयों की व्यवस्था जैसे विभिन्न घटकों के आधार पर निरीक्षण कर रैंकिंग दी जाती है. इस बार भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए हेरिटेज नगर निगम का चयन किया गया है. देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मेयर मुनेश गुर्जर, निगम आयुक्त और स्वास्थ्य उपायुक्त पुरस्कार प्राप्त करेंगे.

पढ़ेंः सुशासन दिवस पर भाजपा ने चलाया तीन दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान, दूसरे दिन धार्मिक स्थलों की सफाई

बेहतर रैंक की उम्मीदः इसे लेकर हेरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि हेरिटेज निगम पिछले साल ऑल इंडिया स्तर पर 26 वें स्थान पर था. इसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे का सेग्रीगेशन, कचरे का निष्पादन, शौचालयों का रखरखाव, शहर की सफाई व्यवस्था और आमजन का सहयोग के मापदण्ड थे. इस बार निगम ने पहले से बेहतर कार्य करने के प्रयास किए हैं. इससे बीते साल की तुलना में और बेहतर रैंक मिलने की उम्मीद है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पार्षदों, व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों, टाऊन वैंडिंग कमेटी के सदस्यों और शहर की आम जनता को दिया. उम्मीद जताई कि निगम से जुड़ी हर एक कड़ी (पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी) आम जन का सहयोग लेते हुए समन्वय के साथ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करते रहेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details