मध्य प्रदेश

madhya pradesh

MP IPS Transfer List: एमपी में 12 IPS अफसरों के तबादले, सुधीर अग्रवाल मैहर और राजेश त्रिपाठी पांढुर्णा के SP बने

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Oct 6, 2023, 3:13 PM IST

Updated : Oct 6, 2023, 4:50 PM IST

MP IPS Transfer List: एमपी में आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार लगातार ट्रांसफर कर रही है. एसपीएस यानी राज्य प्रशासनिक अधिकारी और जेलर के ट्रांसफर के बाद 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं. इसमें नए जिले समेत पुराने जिले के एसपी भी शामिल हैं.

MP IPS Transfer List
राजेश त्रिपाठी पांढुर्णा के पहले पुलिस अधीक्षक

भोपाल। राज्य सरकार ने 12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट शुक्रवार सुबह जारी की. इस लिस्ट में सबसे अधिक चर्चित नाम भोपाल हेडक्वार्टर के डीसीपी सुधीर कुमार अग्रवाल का है, क्योंकि उन्हें नए जिले मैहर की कमान दी गई है, यानी पुलिस अधीक्षक बनाया है. सुधीर कुमार अग्रवाल को महज 2 महीने 8 दिन पहले ही भोपाल में बतौर डीसीपी हेडक्वार्टर पोस्टिंग दी गई थी. उसके पहले वे ग्वालियर साइबर पुलिस के एसपी थे. अब वे नए जिले मैहर के एसपी होंगे.

12 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

राजेश त्रिपाठी पांढुर्णा के पहले पुलिस अधीक्षक: माना जा रहा था कि इस जिले में किसी ब्राम्हण एसपी को बैठाया जा सकता है, लेकिन इसकी कमान सौम्य व्यवहार वाले सुधीर कुमार अग्रवाल को दी गई है. दूसरे नए जिले पांढुर्णा की कमान राजेश कुमार त्रिपाठी को मिली है. वे पांढुर्णा जिले के पहले पुलिस अधीक्षक होंगे. राजेश त्रिपाठी वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं और अभी सागर में विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे. उनकी यहां पदस्थापना जनवरी 2021 में हुई थी और उसके पहले वे एसआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल थे. वे लंबे समय से जिले में एसपी बनने का इंतजार कर रहे थे.

सुधीर कुमार अग्रवाल मैहर के एसपी बने

वीरेन्द्र कुमार सिंह को खंडवा की कमान:इसके अलावा खंडवा पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला के स्थान पर वीरेन्द्र कुमार सिंह को, आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की जगह विनोद कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. रतलाम में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जावरा के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. IPS Transfer Before MP Election 2023

Also Read:

किसे कहां मिली पदस्थापना
1. आरके हिंगणकर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर से उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर.
2. कुमार सौरभ को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज मुरैना.
3. सुनील कुमार जैन को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर.
4. सविता सोहाने को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज शहडोल.
5. मनोज कुमार श्रीवास्तव को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस इंदौर.
6. सत्येन्द्र कुमार शुक्ला को पुलिस अधीक्षक खंडवा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल.
7. वीरेन्द्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस अधीक्षक खंडवा.
8. संतोष कोरी को पुलिस अधीक्षक आगर मालवा से सेनानी 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल मंडला.
9. विनोद कुमार सिंह को सेनानी 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल मंडला से पुलिस अधीक्षक आगर मालवा.
10. राजेश कुमार त्रिपाठी को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा मुख्यालय सागर से पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा.
11. राम शरण प्रजापति को सेनानी 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जावरा से पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल.
12. सुधीर कुमार अग्रवाल को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल से पुलिस अधीक्षक मैहर बने.

Last Updated :Oct 6, 2023, 4:50 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details