झारखंड

jharkhand

झारखंड के इन जिलों में कोहरे से नए वर्ष की पहली सुबह की शुरुआत, येलो अलर्ट जारी

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 31, 2023, 10:08 PM IST

Yellow alert for fog in Jharkhand. झारखंड के 15 जिलों में नए साल की शुरूआत घने कोहरे से होगी. रांची मौसम केंद्र ने राज्य के 15 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. Jharkhand weather update.

Yellow alert for fog in Jharkhand
Yellow alert for fog in Jharkhand

रांची: राज्य के 24 जिलों में से 15 जिलों में नूतन वर्ष 2024 की पहली सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी. मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में राज्य के 15 जिले गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ, बोकारो, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 01 जनवरी और 02 जनवरी 2024 की सुबह में कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची ने इन 15 जिलों के लोगों से कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

इन जिलों के लिए नहीं है कोई चेतावनी:धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज और गोड्डा जिले के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 01 जनवरी 2024 को मौसम शुष्क रहेगा:मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार 01 जनवरी का दिन प्रायः शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा बनने के बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप खिलेगी. राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, चतरा, गढ़वा और आसपास के जिलों में 01 जनवरी की रात से आसमान में बादल छाने की संभावना है. 02 जनवरी 2024 को इन जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है. पिछले 24 घंटों में चाईबासा रहा सबसे गर्म, गिरिडीह सबसे ठंडा:मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य भर में मौसम प्रायः शुष्क रहा है. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम, मध्य तथा दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान चाईबासा में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.

रांची में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और देवघर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में अभी न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details