ETV Bharat / state

झारखंड के लोगों को अगले सात दिनों तक कड़ाके की ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Dec 22, 2023, 7:25 PM IST

Updated : Dec 22, 2023, 7:45 PM IST

People will get relief from severe cold in Jharkhand
People will get relief from severe cold in Jharkhand

Relief from severe cold in Jharkhand. झारखंड के लोगों को अगले सात दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. राज्य के कई इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है.

जानकारी देते कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद

रांची: शीतलहर और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पिछले 24 घंटों में राज्य में गढ़वा सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे ज्यादा यानी अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड हुआ है.

रांची में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में 8.2 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसी तरह पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 10 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 11.4 डिग्री सेल्सियस और गोड्डा का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया.

कैसा रहेगा अगले 7 दिन में झारखंड के मौसम का मिजाजः मौसम केंद्र, रांची के कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने वीडियो क्लिपिंग जारी कर झारखंड में मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के कई इलाकों में सुबह सुबह कोहरा बन सकता है.

अगले 3 दिनों तक राज्य के ऊपर आंशिक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से अगले कुछ दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि अभी किसी तरह की मौसमी चेतावनी देने जैसी स्थिति नहीं है और उम्मीद है कि राज्यवासी मौसम का आनंद लेते हुए क्रिसमस का त्योहार मनाएंगे.

ये भी पढ़ेंः

बढ़ती ठंड को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, डॉक्टरों की सलाह- अचानक रजाई से ना निकलें बाहर

झारखंड में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, रांची के कांके में सबसे कम तापमान

कहीं यह ठंड आपके स्वास्थ्य पर ना पड़ जाए भारी, सुनिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Last Updated :Dec 22, 2023, 7:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.