झारखंड

jharkhand

रांची में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, समर्थन के लिए कांग्रेस समेत अन्य विधायकों से करेंगे मुलाकात

By

Published : Jul 16, 2022, 7:37 AM IST

Updated : Jul 16, 2022, 11:40 AM IST

विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा समर्थन के लिए शनिवार को रांची में कांग्रेस के सांसद विधायक समेत आला नेताओं के साथ राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वो अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए कांग्रेस समेत अन्य विधायकों से मुलाकात करेंगे.

Presidential candidate Yashwant Sinha to meet Congress and other MLAs to demand support in Ranchi
यशवंत सिन्हा

रांचीः राजधानी में राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी नजर आ रही है. जेएमएम द्वारा द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बाद झारखंड के गलियारी में सियासी खिंचाव नजर आ रहा है. इसी बीच विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा शनिवार को कांग्रेस के सांसद और विधायक समेत अन्य विधायकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में वोट करने के लिए उनसे समर्थन की मांग करेंगे.

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनावः रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

शनिवार को विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा रांची में कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा को लेकर बैठक करेंगे. इसके बाद वो प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत दिल्ली से आए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे.

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुके देकर उनका स्वागत किया. साथ ही उनके समर्थन में अपने सभी विधायकों के एकजुट होने की बात कही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से यशवंत सिन्हा को पूरा समर्थन रहेगा, पार्टी का पूरा समर्थन यशवंत सिन्हा के साथ है.

Last Updated :Jul 16, 2022, 11:40 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details