दिल्ली

delhi

Pind Daan Rituals: यमुना के झाग और बदबूदार पानी में पिंडदान करने को मजबूर लोग

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Oct 8, 2023, 11:39 AM IST

Pind Daan Rituals on the banks of Yamuna River: यमुना में पितरों को पिंडदान करने वाले श्रद्धालु झाग और बदबू वाले पानी में डुबकी लगाने को मजबूर हैं. कालिंदी कुंज यमुना घाट पर आने वाले लोगों का कहना है कि धार्मिक मान्यता के कारण हमें यमुना में डुबकी लगानी पड़ रही है. लोगों ने सरकार से यमुना को साफ कराने की अपील की है.

PindDaan rituals are going on the banks of Yamuna
PindDaan rituals are going on the banks of Yamuna

PindDaan rituals are going on the banks of Yamuna

नई दिल्ली :दिल्ली में तमाम प्रयासों के बाद भी यमुना की बदहाल स्थिति बदलती हुई नजर नहीं आ रही है. वर्तमान समय में दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आ रहा है. जिससे यहां आने वाले लोगों को जूझना पड़ रहा है. अभी चल रहे पितृ पक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों पितरों को पिंडदान करते हैं और उसके लिए नदी किनारे पहुंचते हैं. इसी वजह से लोग राजधानी दिल्ली में कालिंदी कुंज यमुना किनारे पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको झाग भरी यमुना में डुबकी लगाकर पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म को करना पड़ रहा है.

पितृ पक्ष के दौरान कालिंदी कुंज यमुना घाट पर श्राद्ध कर्म के लिए पहुंचे लोगों का कहना है कि हम अपने पितरों को पिंडदान देने के लिए यमुना घाट पहुंचे हैं. लेकिन यहां यमुना में काफी झाग है. सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और यमुना को साफ सुथरा करना चाहिए. झाग भरी यमुना में लोगों को स्नान करना पड़ रहा है. वहीं अब त्योहारों का सीजन आ रहा है. आने वाले दिनों में छठ पर्व भी आएगा और हर साल की तरह इस बार भी छठ से पहले यहां पर झाग नजर आ रहा है. सरकार को इस समस्या का जल्दा निदान करना चाहिए.

बता दें कि दिल्ली के यमुना में झाग खासकर कालिंदीकुंज घाट पर अक्सर देखा जाता है. दिल्ली में राजनीति भी इस पर खूब होती है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दावे किए जाते हैं और कहा जाता है कि प्रयास किया जा रहा है कि यमुना से झाग को हटा दिया जाएगा. बीते साल भी यमुना में झाग को हटाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा एक केमिकल छिड़का गया था. जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने कहा था कि यमुना में जहर छिड़का जा रहा है. वही आम आदमी पार्टी ने बताया था कि झाग हटाने के लिए यह केमिकल छिड़का जा रहा है.

ये भी पढ़ें : जितिया के पारन पर्व पर युमना के झाग भरे पानी महिलाओं ने लगाई डुबकी, कहा हुई बेहद परेशानी

ये भी पढ़ें : बजट को लेकर आम जनता ने दी अपनी प्रतिक्रिया, यमुना की सफाई को लेकर दिखे नाखुश

ABOUT THE AUTHOR

...view details