दिल्ली

delhi

August Festival 2023: इस महीने व्रत-त्योहार की भरमार, 31 में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

By

Published : Aug 1, 2023, 6:35 PM IST

इस साल अगस्त के महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार है. इसके चलते इस माह में 14 दिन बंद बैंक रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं, इस महीने कौन-कौन से दिन प्रमुख व्रत-त्योहार एवं बैंक की छुट्टियां है.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली:अगर आप धार्मिक व्यक्ति हैं या फिर कामकाजी है तो यह खबर आपके काम की है. अगस्त यानी सावन का यह महीना सबके लिए खास है. पर्व-त्योहार के लिए खास इस महीने में 22 दिन कोई न कोई धार्मिक महत्व के हैं. वहीं, 31 दिन के महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसका असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है.

सनातन धर्म में अंग्रेजी कैलेंडर के 8वें महीने अगस्त का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार सावन में अधिकमास होने के कारण यह महीना और खास हो गया है. इससे अगस्त में पड़ने वाले त्योहारों की संख्या बढ़ गई है. 1 अगस्त 2023 को अधिकमास की पूर्णिमा है. वहीं, इस महीने की समाप्ति भी पूर्णिमा तिथि से ही होगी. इस माह में रक्षाबंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज जैसे बड़े व्रत-पर्व आते हैं.

अगस्त के प्रमुख व्रत त्योहार जानिए:

  1. 1 अगस्त 2023 (मंगलवार): अधिकमास पूर्णिमा व्रत, पांचवां मंगला गौरी व्रत
  2. 2 अगस्त 2023 (बुधवार): पंचक शुरू
  3. 4 अगस्त 2023 (शुक्रवार): विभुवन संकष्टी चतुर्थी
  4. 8 अगस्त 2023 (मंगलवार): छठा मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
  5. 12 अगस्त 2023 (शनिवार): परम एकादशी
  6. 13 अगस्त 2023 (रविवार): रवि प्रदोष व्रत
  7. 14 अगस्त 2023 (सोमवार): अधिकमास मासिक शिवरात्रि
  8. 15 अगस्त 2023 (मंगलवार): स्वतंत्रता दिवस, सातवां मंगला गौरी व्रत
  9. 16 अगस्त 2023 (बुधवार): अधिकमास अमावस्या, अधिकमास समाप्त
  10. 17 अगस्त 2023 (गुरुवार): सिंह संक्रांति, सावन का शुक्ल पक्ष शुरू
  11. 18 अगस्त 2023 (शुक्रवार): मलयालम नव वर्ष
  12. 19 अगस्त 2023 (शनिवार): हरियाली तीज
  13. 20 अगस्त 2023 (रविवार): सावन विनायक चतुर्थी
  14. 21 अगस्त 2023 (सोमवार): नाग पंचमी
  15. 22 अगस्त 2023 (मंगवार): आठवां मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती
  16. 23 अगस्त 2023 (बुधवार): तुलसीदास जयंती
  17. 25 अगस्त 2023 (शुक्रवार): वरलक्ष्मी व्रत
  18. 27 अगस्त 2023 (रविवार): सावन पुत्रदा एकादशी
  19. 28 अगस्त 2023 (सोमवार): सोम प्रदोष व्रत
  20. 29 अगस्त 2023 (मंगलवार): ओणम/थिरुवोणम, नवां मंगला गौरी व्रत
  21. 30 अगस्त 2023 (बुधवार): रक्षाबंधन
  22. 31 अगस्त 2023 (गुरुवार): सावन पूर्णिमा व्रत

अगस्त में 14 दिन बैंक बंद:अगस्त महीने में बैंक छुट्टियों की शुरुआत 6 अगस्त से हो रही है. कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें स्वतंत्रता दिवस से लेकर रविवार, शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. इसमें से कुछ छुट्टियां राज्यों, प्रदेशों, शहरों के हिसाब से हैं तो वहीं कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों में होगी. वहीं, इस महीने दिल्ली में कुल 7 दिन ही बैंक बंद रहेंगे. जिसमें महीने के 2 शनिवार और सभी रविवार शामिल है. इसके अलावा 15 अगस्त को दिल्ली में सभी बैंक बंद रहेंगे. वहीं इस महीने राजधानी में एक दिन 15 अगस्त को शराब के सभी ठेके और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे.

तारीख अवकाश का कारण स्थान
6 अगस्त साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
8 अगस्त तेंदोंग ल्हो रम फाट गंगटोक
12 अगस्त दूसरा शनिवार अवकाश सभी जगह
13 अगस्त साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस सभी जगह
16 अगस्त पारसी नव वर्ष बेलापुर, मुंबई, नागपुर
18 अगस्त श्रीमत्ना शंकरदेव की तिथि गुवाहाटी
20 अगस्त साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
26 अगस्त चौथा शनिवार अवकाश सभी जगह
27 अगस्त साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
28 अगस्त ओणम कोची, तिरुवनंतपुरम
30 अगस्त रक्षाबंधन जयपुर, शिमला
31 अगस्त रक्षाबंधन

कानपुर, तिरुवनंतपुरम, गंगटोक,

देहरादून, कोची, लखनऊ

  1. ये भी पढ़ें:Adhik Maas 2023: आज से शुरू हो रहा पवित्र पुरुषोत्तम मास, भूलकर भी न करें यह काम..
  2. ये भी पढ़ें:Sawan Calender 2023: सावन में इतने दिन व्रत त्योहार, सोमवारी और श्रावण अमावस्या कब? यहां देखें पूरी लिस्ट

ABOUT THE AUTHOR

...view details