दिल्ली

delhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की थकान मिटाने सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला, प्रियंका के घर से रखेंगी नतीजों पर नजर

By

Published : May 12, 2023, 7:54 PM IST

कर्नाटक विधानसभा संपन्न होते ही कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सोनिया गांधी शिमला पहुंचीं. जहां वह अपनी बेटी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के घर पर रहेंगी. यही से सोनिया और प्रियंका गांधी कल आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर रखेंगी.

Ex congress president Sonia Gandhi reached Shimla
सोनिया गांधी पहुंचीं शिमला

शिमला:कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज अपने निजी दौरे पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचीं. सोनिया गांधी पहले फ्लाइट से चंडीगढ़ पहुंचीं और वहां से वह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ हेलीकॉप्टर से शिमला के कल्याणी हेलीपैड पहुंचीं. इससे पहले बीते दिन शिमला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंची थीं. बताया जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव में व्यस्तता के बाद सोनिया गांधी यहां अपनी थकान मिटाने के लिए पहुंची हैं.

कर्नाटक चुनाव में प्रचार की थकान मिटाने के लिए सोनिया गांधी शिमला पहुंची हैं. सोनिया गांधी दिल्ली से फ्लाइट से चंडीगढ़ आईं. यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे, जो मोहाली में एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में वह छराबड़ा के कल्याणी हेलीपैड पर पहुंची. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां पर सोनिया गांधी का स्वागत किया.

शिमला पहुंचने पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया सोनिया गांधी का स्वागत.

ये भी पढ़ें:मोदी राज में गरीबी रेखा से उबरे लोग, भारत की अर्थव्यवस्था बनी मिसाल: अनुराग ठाकुर

इसके बाद सोनिया गांधी छराबड़ा स्थित अपनी बेटी प्रियंका गांधी के घर चली गईं. सोनिया गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है. इस दौरान वह किसी से नहीं मिलेंगी. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कल यानी शनिवार को आने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शिमला से नजर रखेंगी. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों तक शिमला में ही रुकेंगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शिमला आ सकते हैं. राहुल गांधी के एक या दो दिन में शिमला आने की संभावना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details