दिल्ली

delhi

5 November 2023 : आज कार्तिक कृष्णपक्ष की अष्टमी, अहोई अष्टमी पर्व व पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Nov 5, 2023, 12:07 AM IST

5 November 2023 : आज रविवार कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. आज चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र ( Pushya Nakshatra ) में रहेगा. Panchang 5th november 2023 . Ahoi Ashtami . Pushya Nakshatra . 5 November 2023 .

Ahoi Ashtami Pushya Nakshatra 5 November 2023 panchang aaj ka panchang
अहोई अष्टमी पुष्य नक्षत्र

हैदराबाद: आज 05 नवंबर 2023 रविवार के दिन कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छा नहीं है. आज अहोई अष्टमी पर्व भी मनाया जाएगा. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र ( Pushya Nakshatra ) में रहेगा. Panchang 5 november 2023 .

Pushya Nakshatra कर्क राशि में 3:20 से 16:40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति है और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि है. किसी भी शभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है.

  1. आज का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : कार्तिक
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  5. दिन : रविवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष अष्टमी
  7. योग : शुभ
  8. नक्षत्र : पुष्य
  9. करण : बलव
  10. चंद्र राशि : कर्क
  11. सूर्य राशि : तुला
  12. सूर्योदय : 06:46 एएम
  13. सूर्यास्त : 05:56 पीएम
  14. चंद्रोदय : 12:02 एएम, नवम्बर 06
  15. चंद्रास्त : 01:20 पीएम
  16. राहुकाल : 16:35 से 17:59 पीएम
  17. यमगंड : 12:23 से 13:47 पीएम

ये भी पढ़ें-

Pushya Nakshatra 2023: 200 साल बाद पुष्य नक्षत्र पर बन रहा विशेष संयोग, जानिए खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त

Surya Grahan :शनिश्चरी अमावस्या व सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन राशियों को बरतनी होगी एक्स्ट्रा सावधानी

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 16:35 से 17:59 पीएम तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए. Panchang 5 november 2023 . Ahoi Ashtami . Pushya Nakshatra . 5 November 2023 .

ABOUT THE AUTHOR

...view details