रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं को ऐतिहासिक जनादेश मिला है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहली बार 19 महिलाएं जीतकर सदन में पहुंची हैं. विधानसभा चुनाव 2018 की बात की जाए तो 13 महिलाओं ने चुनाव जीता था. बाद में हुए उपचुनाव में 3 और महिलाएं निर्वाचित हुईं. इस तरह पिछले विधानसभा में कुल महिलाओं की संख्या 16 थी.
कितने युवा विधायक सदन में पहुंचे ? :युवा विधायकों की बात की जाए तो इस बार युवा विधायकों की संख्या पिछली बार से कुछ कम है. पिछली बार 15 युवा विधायक विधानसभा पहुंचे थे. जबकि इस बार 13 युवा विधायक जीत कर सदन तक पहुंचे हैं. वहीं 40 से 50 साल आयु वर्ग के विधायकों की बात की जाए, तो पिछली बार इनकी संख्या 22 थी. जो इस बार बढ़कर 31 पर हो गई है. इसके अलावा 51 से 60 वर्ष आयु के विधायकों की संख्या पिछली बार 34 थी, जो इस बार घटकर 25 पर आ गई है. वहीं 61 से 80 वर्ष आयु के विधायकों की संख्या इस बार ज्यादा है. पिछली बार 61 से 80 वर्ष आयु के बीच 19 विधायक थे. जबकि इस बार विधायकों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है.
आयु | 2018 | 2023 |
25 से 30 | 03 | 01 |
31 से 40 | 12 | 12 |
41 से 50 | 22 | 31 |
51 से 60 | 34 | 25 |
61 से 70 | 14 | 18 |
71 से 80 | 05 | 03 |