छत्तीसगढ़

chhattisgarh

Deepawali Festival 2023 इस बार पांच नहीं छह दिनों की होगी दीपावली,जानिए क्या है वजह ?

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Nov 2, 2023, 6:50 AM IST

Somvati Amavasya in Diwali
इस बार पांच नहीं छह दिनों की होगी दीपावली

Deepawali Festival 2023 पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है.लेकिन इस बार दीपावली के पर्व में एक दिन की बढ़ोतरी हुई है.सोमवती अमावस्या की वजह से दीपावली का पर्व 5 के बजाए छह दिनों का होगा.Know reason for six days of Deepawali Festival

छह दिनों का होगा दीपावली का पर्व

रायपुर : हर साल दीपावली का त्योहार 5 दिनों का होता है. लेकिन साल 2023 में दीपावली का त्योहार छह दिनों का होगा.सोमवती अमावस्या होने के कारण दीपोत्सव का पर्व छह दिनों तक मनाया जाएगा. धर्मसिंधु ग्रंथ की मर्यादाओं के हिसाब से देखा जाए तो साल 2023 का दीपावली त्यौहार 6 दिनों का होगा. दीपावली की शुरुआत धनतेरस त्योहार से मानी जाती है.

धनतेरस से होती है दीपावली की शुरुआत :धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, सोमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक 6 दिन होते हैं. ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने बताया कि साल 2023 में दीपावली का त्योहार 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास अमावस्या तिथि है.

''12 नवंबर को दीपावली का त्योहार 2:44 से शुरू हो जाएगा और इसका समापन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2:56 पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि के आधार पर ही कोई भी त्यौहार मनाया जाता है. ऐसे में दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाई जाएगी. दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से शुरू होकर शाम 7:36 तक रहेगा निशीथकाल का मुहूर्त देर रात 11:49 से मध्य रात्रि 12:31 तक रहेगा."- पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी,ज्योतिषाचार्य

मल्लिकार्जुन खड़गे का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, PM नरेंद्र मोदी हो गए दूर दर्शन, ये बताएं बीजेपी नेताओं ने देश के लिए क्या किया ?
भाजपा फैला रही भ्रम और अफवाह, धर्मांतरण के रास्ते नहीं मिलेगी सत्ता: दीपक बैज
Politics On Issue Of Conversion धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी पर कांग्रेस का वार, सीएम भूपेश ने कहा वो करते हैं लड़ाने का काम



सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें ?:ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन नदी का स्नान, गंगा का स्नान भगवान शिव शिवा की उपासना के साथ तिल का दान करना चाहिए . गरीबों को दान और भोजन कराना चाहिए. साल 2023 में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा. नरक चतुर्दशी का पर्व 11 नवंबर को मनाया होगा. 12 नवंबर को लक्ष्मी पूजन यानी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या होगी. 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भाई बहन के प्रेम का अटूट पर्व भाई दूज मनाया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details