छत्तीसगढ़

chhattisgarh

Chhattisgarh Weather Update दक्षिण पूर्वी हवाओं से छाए रहेंगे बादल

By

Published : Feb 28, 2023, 9:23 AM IST

छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 13 डिग्री पर पहुंच गया है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. मंगलवार को मौसम के शुष्क रहने के साथ ही प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. मंगलवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है. सबसे कम न्यूनतम तापमान सोमवार को डूमरबहार में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया.Weather Forecast raipur

Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट

रायपुर: पिछले 5 दिनों से धीरे-धीरे प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में इसी तरह अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान प्रदेश के सारंगढ़ में 36.4 डिग्री दर्ज किया, गया वही सबसे कम न्यूनतम तापमान डूमरबहार में 10.9 डिग्री दर्ज किया गया. मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा. प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल दिख सकते हैं.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि "प्रदेश के उत्तर में पूर्व से और दक्षिण में दक्षिण से हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है. जिसके कारण मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. मंगलवार को प्रदेश के एक दो जिलों में हल्के बादल रहने के आसार हैं. रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है. "

Ardhanarishvara form of Hanuman: बिलासपुर के रतनपुर में नारी रूप में पूजे जाते हैं हनुमान, यहां पूजा करने से मिटेंगे सभी रोग !

प्रदेश के शहरों का तापमान:सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री. पेंड्रारोड अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.

National Science Day 2023: आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है, जानिए इसका उद्देश्य व इस वर्ष की थीम

holi nazar dosh ke upay: होलिका दहन के दिन कर लें ये उपाय, दूर होगा नजर दोष

Palak Tiwari Hot Photos : पर्पल आउटफिट में पलक तिवारी का लेटेस्ट हॉट लुक देखा क्या?, इंटरनेट पर मच गई है तबाही

ABOUT THE AUTHOR

...view details