बिहार

bihar

यशवंत सिन्हा छोड़िए.. ममता बनर्जी भी द्रौपदी मुर्मू का मानती हैं लोहा : तार किशोर प्रसाद

By

Published : Jul 18, 2022, 3:29 PM IST

Updated : Jul 18, 2022, 4:39 PM IST

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Presidential Candidate Draupadi Murmu) का लोहा तो ममता बनर्जी भी मानती हैं. यह कहना है उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद का. ईटीवी भारत से उन्होंने खास बातचीत की. आगे पढ़ें पूरी खबर

Tar Kishore Prasad
Tar Kishore Prasad

पटना : देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग का सिलसिला जारी है. इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में भी बिहार विधानसभा में सांसदों और विधायकों ने वोट (Voting in Bihar Assembly for Presidential Election) डाले. उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद (Deputy Chief Minister Tar Kishore Prasad) ने वोट डालने के बाद कहा कि एनडीए की सशक्त उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें : स्पीकर विजय सिन्हा ने डाला पहला वोट, कहा- 21वीं सदी में देश के नव निर्माण के लिए बढ़ चुका है कदम

''समाज का ऐसा तबका जो सबसे पिछड़ा था. उसमें से प्रधानमंत्री और एनडीए के नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर सबका साथ, सबका विकास इस सोच को मजबूत करने का काम किया है. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए तो हमेशा से इस तबके को आगे लाने के लिए ही काम किया है.''- तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री, बिहार

ममता बनर्जी भी द्रौपदी मुर्मू का लोहा मानती हैं :यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि यशवंत सिन्हा जिस पार्टी (टीएमसी) के सदस्य हैं, उनकी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी कहा है कि यदि द्रौपदी मुर्मू के बारे में पहले पता होता तो विपक्ष उम्मीदवार नहीं देता. ऐसे में यशवंत सिन्हा जिस दल से उम्मीदवार हैं उसकी भी सोच है कि द्रौपदी मुर्मू बेहतर उम्मीदवार हैं. तेजस्वी यादव के बयान को लेकर भी उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी राजनीतिक सोच का यह परिचायक है. साथ ही उन्होंने फुलवारी सरीफ सहित राज्य और देश के कई हिस्सों से गिरफ्तार संदिग्धों पर भी अपनी बात रखी.

''बिहार की पुलिस लगातार सक्रीय है. हमारी सरकार और हमारी पुलिस ने जिस प्रकार इस तरह के तत्वों का उद्भेदन किया और उसे कुचलने का काम किया है. भारत सरकार और भारत सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसिया और बिहार इंटेलिजेंस लगातार मिलकर काम कर रही हैं. जो राष्ट्रविरोधी ताकतें हैं, जिसे पाकिस्तान हवा दे रहा है, ऐसी सारी ताकतों के हमलोग कमजोर करेंगे, बिहार ही नहीं पूरे देश से बाहर करेंगे.''- तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री, बिहार

Last Updated :Jul 18, 2022, 4:39 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details